Indigo Flight Emergency Landing: उड़ान भरते ही इंजन में आई खराबी, दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट ने गोवा में लिया यू-टर्न

Indigo Flight Emergency Landing: उड़ान भरते ही इंजन में आई खराबी, दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट ने गोवा में लिया यू-टर्न

Goa Indigo Flight Emergency Landing: गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आने से हड़कंप मच गया। इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 के एक इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद पायलटों ने विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया। स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने फुल इमरजेंसी घोषित की। हालांकि, पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

टेकऑफ के कुछ देर बाद आया इंजन में फॉल्ट
फ्लाइट 6E 2102 ने गोवा से सुबह करीब 9:16 बजे उड़ान भरी थी। दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11:45 बजे था। लेकिन उड़ान के कुछ ही समय बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई। स्थिति को देखते हुए विमान ने दिल्ली की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय वापस गोवा का रुख किया। करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान ने दक्षिण महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र के पास यू-टर्न लिया और वापस गोवा की ओर आने लगा।

ATC ने घोषित की फुल इमरजेंसी
विमान में तकनीकी समस्या की सूचना मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुबह 9:30 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी। इसके बाद मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए जरूरी तैयारियां की गईं है। करीब 9:51 बजे फ्लाइट ने रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद विमान को स्टैंड नंबर 6 पर पार्क किया गया। विमान के सुरक्षित पहुंचने की पुष्टि के बाद सुबह 10:03 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई।

Read More Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल

यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया
लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यात्रियों को एयरपोर्ट के बोर्डिंग एरिया में ले जाया गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। इस दौरान एयरपोर्ट और एयरलाइन की टीमों ने यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

Read More Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार

दिल्ली जाने वाले यात्रियों की फ्लाइट का समय बदला
तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। फ्लाइट को अब दोपहर 3:30 बजे पुनर्निर्धारित किया गया है। हालांकि, यह उड़ान विमान की तकनीकी जांच, आवश्यक मंजूरी और परिचालन परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। विमान की विस्तृत मेंटेनेंस जांच की जा रही है। इंजन में तकनीकी खराबी आखिर किस वजह से आई, इसका सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नॉर्थ गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट 6E 2102 में टेकऑफ के कुछ समय बाद तकनीकी खराबी का पता चला था। एयरलाइन के मुताबिक, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। पायलटों ने विमान को वापस मोड़कर मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। एयरलाइन के अनुसार, विमान की मेंटेनेंस जांच जारी है और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही उसे दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा।

बाल-बाल टला बड़ा खतरा, पायलटों की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
उड़ान भरने के तुरंत बाद इंजन में तकनीकी खराबी सामने आने के बावजूद विमान को सुरक्षित वापस एयरपोर्ट लाया गया। करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई से गोवा की ओर लौटे विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने राहत की सांस ली। फिलहाल, पूरा फोकस विमान की तकनीकी जांच और खराबी के वास्तविक कारण का पता लगाने पर है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इंजन में किस तरह की समस्या आई थी और विमान को दोबारा उड़ान के लिए कब मंजूरी मिलेगी।

Tags:

Latest News

पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार