तखतपुर नगर पालिका में केंद्रीय मंत्री के सख्त तेवर: मंच पर ही CMO की लगाई क्लास, बोले- 'मैं अपने से आया हूं, आपने तो बुलाया नहीं

तखतपुर नगर पालिका में केंद्रीय मंत्री के सख्त तेवर: मंच पर ही CMO की लगाई क्लास, बोले- 'मैं अपने से आया हूं, आपने तो बुलाया नहीं

बिलासपुर। अपनी शांत और संयमित छवि के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का शनिवार को एक बिल्कुल अलग ही अंदाज देखने को मिला। मौका था तखतपुर नगर पालिका में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आयोजित एक कार्यक्रम का। लेकिन इस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के उल्लंघन और विकास कार्यों में लेटलतीफी देखकर मंत्री जी का पारा ऐसा चढ़ा कि उन्होंने मंच से ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अमरेश सिंह की जमकर क्लास लगा दी। इस वाकये का 43 सेकेंड का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे प्रशासनिक और सियासी हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रोटोकॉल की अनदेखी पर भड़के मंत्री

दरअसल, शनिवार दोपहर बाद केंद्रीय राज्य मंत्री साहू तखतपुर नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही उन्हें जानकारी मिली कि केंद्र सरकार के इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए न तो उन्हें विधिवत आमंत्रित किया गया था, और न ही स्थानीय विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को ही कोई आमंत्रण दिया गया था।

प्रोटोकॉल की इस घोर अनदेखी की बात सुनते ही वे नाराज हो गए। उन्होंने भरी सभा में मंच से ही सीएमओ अमरेश सिंह को पास बुलाया और कड़ी नाराजगी जताई। मंत्री ने सीधे शब्दों में कहा, 'इतनी शिकायतें मिल रही हैं यहां, आपने किसी को बताया नहीं। मैं तो अपने से आया हूं, आप ने तो बुलाए नहीं हैं। कार्यक्रम में विधायक जी को बुलाना चाहिए था, सभी पार्षद और अध्यक्ष को बुलाना चाहिए था, लेकिन आपने किसी को बुलाया ही नहीं।' उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए और प्रोटोकॉल का पालन करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Read More शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

पूछा- पैसा दिया तो मंच क्यों नहीं बना?

मंत्री का गुस्सा सिर्फ आमंत्रण न देने तक सीमित नहीं था। इसके बाद उन्होंने विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर भी सवाल दागे। उन्होंने सीएमओ को फटकारते हुए पूछा कि जब मंच निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी, तो फिर अब तक काम पूरा क्यों नहीं हुआ?

Read More कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 

उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, 'जब मैं पैसा दिया हूं और वही काम नहीं हो पाया है, तो बाकी विभाग कैसे चलता होगा?' इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे होने चाहिए, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

वायरल वीडियो से प्रशासनिक अमले में दहशत

कार्यक्रम के बाद मंत्री की इस नाराजगी का 43 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आमतौर पर शांत रहने वाले तोखन साहू के ये सख्त तेवर देखकर प्रशासनिक और सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस घटना के बाद से नगर पालिका और स्थानीय अधिकारियों के बीच खासी हलचल मची हुई है।

Tags:

Latest News

ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा    ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी! बिना परमिशन बजाया साउंड सिस्टम तो लगेगा भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान
Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान
हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल
सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
Surajpur School Accident: स्कूल की छत से बरसा प्लास्टर, शिक्षक घायल; सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल