रायपुर का कोटा रेलवे फाटक बंद करने की तैयारी: 10 हजार से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित, रेलवे करेगा सर्वे

रायपुर का कोटा रेलवे फाटक बंद करने की तैयारी: 10 हजार से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित, रेलवे करेगा सर्वे

रायपुर: रायपुर के कोटा रेलवे फाटक को बंद करने की तैयारी रेलवे द्वारा शुरू कर दी गई है, लेकिन इस निर्णय से पहले किसी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई है। इस फाटक से प्रतिदिन करीब 10 से 12 हजार लोग आवाजाही करते हैं। फाटक बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ेंगे। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जब तक वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं होता, तब तक फाटक को बंद न किया जाए। रेलवे प्रशासन ने तकनीकी सर्वे के बाद ही अंतिम निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

इसके बाद पूरे मामले पर रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि तकनीकी सर्वेक्षण के बाद ही इस संबंध में कोई कदम उठाया जाएगा। रायपुर रेल मंडल के DRM दयानंद ने बताया कि फिलहाल गेट बंद को लेकर कोई डेट तय नहीं कि गई है। हम ऑप्शनल रास्ता तलाश रहे हैं, इसके बाद ही फैसला लेंगे। 10 से 15 दिनों में किसी नतीजे पर पहुंचने की बात DRM ने कही है।

DRM दयानंद ने बताया कि फाटक बंद होने के बाद ऑप्शनल रास्ते के तौर पर ROB यानी रोड ओवर ब्रिज या RUB यानी रोड अंडर ब्रिज बनाना है। लेकिन कोटा फाटक में ROB बनाने की कोई संभावना नहीं है। RUB को लेकर भी संभावना तलाशी गई है। लेकिन फाटक के दोनों तरफ लोगों ने घर बनाकर रखें हैं। RUB के दोनों छोर पर ठीक-ठीक लेंथ चाहिए होती है। नहीं तो पानी भरा रहेगा।

Read More खोलार नदी में मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव, नहाने गया था घर से; मौत की वजह तलाश रही पुलिस

NIT रायपुर, साइंस कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सैकड़ों स्टूडेंट्स रोज इस रास्ते का उपयोग करते हैं। क्रॉसिंग बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे समय और लागत बढ़ जाएगी। स्थानीय व्यापारियों ने भी नुकसान की चेतावनी दी है, क्योंकि आपूर्ति मार्ग और ग्राहकों तक पहुंच बाधित होगी।

Read More गर्भपात कांड • जेपी हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. उज्ज्वला कराडे और पीड़िता के पति पर गैरजमानती बीएनएस 89 और 3(5) का मामला दर्ज....

लोगों ने बताया कोटा को जीई रोड से जोड़ने वाली इस सड़क का इतिहास जन संघर्ष से जुड़ा है। 1990 के दशक में, पूर्व पार्षद स्वर्गीय किशोर साहू ने इसके निर्माण की मांग करते हुए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी, क्योंकि निवासियों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए एनआईटी रायपुर (तब इंजीनियरिंग कॉलेज) परिसर से होकर गुजरना पड़ता था।

DRM दयानंद ने जानकारी दी कि कोटा क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए किसी वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह प्रस्तावित तकनीकी सर्वेक्षण के नतीजों पर निर्भर करेगा, जिसमें करीब 10 दिन का समय लग सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे की दीर्घकालिक योजना के तहत 2027 तक शहर की सीमा के भीतर मौजूद लगभग सभी रेलवे क्रॉसिंग को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा और कोटा क्रॉसिंग का प्रस्तावित बंद होना भी इसी योजना का हिस्सा है।

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में