LPG Crisis Relief: गैस संकट के बीच छात्रों को बड़ी राहत, अब 5 किलो सिलेंडर मिलेगा, जानिए क्या होंगे जरूरी दस्तावेज

LPG Crisis Relief: गैस संकट के बीच छात्रों को बड़ी राहत, अब 5 किलो सिलेंडर मिलेगा, जानिए क्या होंगे जरूरी दस्तावेज

रायपुर। एलपीजी गैस की किल्लत के बीच प्रशासन ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए अहम निर्णय लिया है। अब जिले में रहने वाले विद्यार्थियों को 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे हॉस्टल और किराए के कमरों में रहने वाले छात्रों को खाना बनाने में परेशानी न हो। इस फैसले को मौजूदा गैस संकट के बीच राहतभरा कदम माना जा रहा है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आयोजित समीक्षा बैठक में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कलेक्टोरेट परिसर में हुई इस बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों को आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र दिखाने पर प्राथमिकता के आधार पर छोटा सिलेंडर दिया जाएगा। प्रशासन का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि पढ़ाई कर रहे युवाओं को आवश्यक सुविधाओं में बाधा न आए।WhatsApp-Image-2026-04-08-at-10.22.49-AM

बैठक के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है या वितरण में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है।

Read More CG Police में बड़ा उलटफेर! 21 इंस्पेक्टर इधर से उधर, बदली पोस्टिंग और जिम्मेदारियां; PHQ ने जारी किया आदेश

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में फिलहाल एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घबराने की जरूरत नहीं है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल के बाद ही अगली गैस बुकिंग की जा सकेगी। इसके अलावा, नए गैस कनेक्शन और सिंगल-डबल कनेक्शन पर अस्थायी रोक भी लागू है, ताकि उपलब्ध संसाधनों का संतुलित वितरण हो सके।WhatsApp-Image-2026-04-08-at-10.22.50-AM

Read More मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची

अधिकारियों ने अस्पतालों, आश्रमों और अन्य सामाजिक संस्थानों में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं गैस वितरकों ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों से बचें और बिना वजह एजेंसियों पर दबाव न बनाएं। प्रशासन का दावा है कि यह व्यवस्था अस्थायी संकट से निपटने के लिए है और स्थिति सामान्य होते ही वितरण प्रक्रिया को फिर से सुचारु कर दिया जाएगा।

Latest News

कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप
मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात
पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल
CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद
टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग
एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला
Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत ने बढ़ाई उलझन, नए CCTV और पोस्टमार्टम से उठे सवाल
Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर
CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत
Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी
Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई