गर्मी में झुलसे अधिकारी, सलामी और अभिवादन पर पीएम मोदी का विनम्र अंदाज जीत ले गया दिल!

गर्मी में झुलसे अधिकारी, सलामी और अभिवादन पर पीएम मोदी का विनम्र अंदाज जीत ले गया दिल!

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर निर्धारित समय पर बिल्हा स्थित विशाल आमसभा स्थल के पास बने अस्थायी हेलीपैड पर लैंड हुआ। जैसे ही हेलीकॉप्टर आसमान में नजर आया, हजारों लोगों का दिल में जोश उमड़ आया और पूरा माहौल मोदी मोदी के जयघोष से गूंज उठा,प्रशासनिक अमले से लेकर राजनीतिक नेताओं तक, हर कोई प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तैयारी में था।जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से बाहर आए, चिलचिलाती धूप में खड़े अधिकारियों और नेताओं ने उनका परंपरागत अभिवादन किया। कलेक्टर अवनीश शरण ने भारतीय परंपरा के अनुसार हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया, जिसे मोदी ने भी हाथ जोड़कर स्वीकार किया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने उन्हें सलामी दी, जिसे प्रधानमंत्री ने विनम्रता से झुककर स्वीकार किया।

 

Read More छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 31.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 17 आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

सियासत से परे, गर्मजोशी से स्वागत

Read More छत्तीसगढ़ में 9 नगरीय निकाय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, नाली सफाई और पानी की शिकायतों में लापरवाही पर कार्रवाई

 

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे थे। मंच पर जाने से पहले उन्होंने सभी नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों से औपचारिक मुलाकात की और गर्मजोशी से उनका अभिवादन स्वीकार किया। राजनीतिक मतभेदों से परे, इस आयोजन में सभी नेताओं ने एकजुटता दिखाई और प्रधानमंत्री के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सभा स्थल पर जनसैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही सभा स्थल की ओर बढ़ा, सड़क किनारे खड़े लोगों ने झलक पाने के लिए हाथ हिलाए। विशाल आमसभा स्थल पर लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए अपनी योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया। भीषण गर्मी के बावजूद लोग पूरे जोश के साथ उनके भाषण को सुनते रहे। सभा के अंत में प्रधानमंत्री ने जनता को धन्यवाद दिया और फिर अपने अगले कार्यक्रम की ओर रवाना हो गए।

 

Tags:

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई