रायपुर में हाईप्रोफाइल स्नैचिंग: पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूटा, राजधानी में हड़कंप

रायपुर में हाईप्रोफाइल स्नैचिंग: पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूटा, राजधानी में हड़कंप

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी वारदात सामने आई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, धरमलाल कौशिक रविवार सुबह करीब 8 बजे रोजाना की तरह टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर पहुंचे दो युवकों ने बेहद शातिर अंदाज में उनका मोबाइल छीन लिया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आरोपी कुछ ही सेकंड में आंखों से ओझल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ संदिग्ध फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

राजधानी में हाई अलर्ट और वीआईपी मूवमेंट के बीच हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और शहर के प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी गई है। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Read More एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप