Gariaband News: स्कूल में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; दो शिक्षक निलंबित

Gariaband News: स्कूल में कथित शराब पार्टी का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन; दो शिक्षक निलंबित

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी स्कूल परिसर में कथित तौर पर शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मैनपुर विकासखंड के देवझर (अमली) शासकीय विद्यालय के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जांच भी जारी रखी है।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग
मामला मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, देवझर (अमली) का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान स्कूल कार्यालय में कथित रूप से शराब पीते और नाश्ता करते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आया और शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया।

पहले नोटिस, फिर निलंबन की कार्रवाई
प्रारंभिक जांच के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा के बाद संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने दोनों शिक्षकों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

Read More अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी

जांच पूरी होने तक मैनपुर रहेगा मुख्यालय
निलंबन आदेश के अनुसार, दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मैनपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय विभागीय जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा।

Read More कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 

स्कूलों में अनुशासन पर विभाग का सख्त संदेश
शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का केंद्र हैं और वहां अनुशासन व नैतिक आचरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। अगर जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित नियमों के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO