छत्तीसगढ़: दो यूनिवर्सिटी को मिले नए कुलपति, जम्मू से रायगढ़ आएंगे प्रोफेसर विनय चौहान; पटेरिया अब बिलासपुर की कमान संभालेंगे

छत्तीसगढ़: दो यूनिवर्सिटी को मिले नए कुलपति, जम्मू से रायगढ़ आएंगे प्रोफेसर विनय चौहान; पटेरिया अब बिलासपुर की कमान संभालेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों (VC) की नियुक्ति कर दी गई है। राजभवन से जारी आदेश के अनुसार, बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय और रायगढ़ के शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में नई नियुक्तियां हुई हैं। राज्यपाल और कुलाधिपति ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

Screenshot_20260331_080026_Samsung Notes

जम्मू से रायगढ़ और रायगढ़ से बिलासपुर

Read More सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल! फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से बांध की जमीन अपने नाम कराने का आरोप, FIR के निर्देश

प्रशासनिक फेरबदल के तहत शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के वर्तमान कुलपति प्रोफेसर ललित प्रकाश पटेरिया को अब बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More ट्रांसफार्मर का धमाका बना किसानों का काल, पिता-पुत्र समेत एक साथ उठेंगी तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम

वहीं, रायगढ़ यूनिवर्सिटी के खाली हुए पद पर प्रोफेसर विनय चौहान की नियुक्ति की गई है। प्रोफेसर चौहान वर्तमान में जम्मू-कश्मीर स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के बिजनेस स्कूल में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वे अब रायगढ़ आकर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

 जानकारी के मुताबिक, दोनों कुलपतियों का कार्यकाल और सेवा शर्तें छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम और परिनियम के प्रावधानों के तहत तय की जाएंगी। प्रोफेसर पटेरिया का रायगढ़ से बिलासपुर तबादला और प्रोफेसर चौहान की जम्मू से छत्तीसगढ़ में एंट्री को शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

 

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड