CG Mid-Day Meal News:पोषण योजना में बड़ा भेदभाव? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- 26 जिलों को बाहर क्यों रखा?

CG Mid-Day Meal News:पोषण योजना में बड़ा भेदभाव? हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- 26 जिलों को बाहर क्यों रखा?

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों के लाखों बच्चों के पोषण से जुड़ी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मिड-डे मील) योजना अब न्यायिक जांच के दायरे में है। प्रदेश में फंड उपलब्ध होने के बावजूद 26 जिलों के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन मिलने वाली 20 ग्राम मिलेट-चिक्की नहीं दिए जाने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कड़ा जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा कि जब प्रदेश के सभी बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतें समान हैं, तो आखिर केवल 7 जिलों में ही यह सुविधा क्यों दी जा रही है? बाकी जिलों के बच्चों को योजना से बाहर रखने का आधार क्या है?

मीडिया रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
मिड-डे मील योजना में अनियमितताओं और पोषण संबंधी शिकायतों पर प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने स्वतः संज्ञान लिया। मामले को जनहित याचिका के रूप में दर्ज कर अदालत ने इसकी निगरानी के लिए न्यायमित्र भी नियुक्त किया।

सिर्फ 7 जिलों में मिलेट-चिक्की, बाकी 26 जिले इंतजार में
सुनवाई के दौरान न्यायमित्र ने अदालत को बताया कि सरकार के शपथपत्र के अनुसार फिलहाल नियद नेल्लानार योजना के पांच जिलों के अलावा जशपुर और रायगढ़ में ही बच्चों को मिलेट-चिक्की वितरित की जा रही है। इस पर हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि यदि यह योजना बच्चों के पोषण के लिए बनाई गई है, तो प्रदेश के बाकी जिलों के विद्यार्थियों को इससे वंचित रखना समानता के सिद्धांत के विपरीत क्यों नहीं माना जाए?

Read More एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?

सरकार ने बताया क्या-क्या बदलाव होंगे
राज्य सरकार ने अदालत में दायर शपथपत्र में बताया कि 18 जून 2026 को हुई राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में योजना को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए कई फैसले लिए गए। बैठक में शिक्षा, खाद्य, स्वास्थ्य, कृषि, वित्त और महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Read More प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक

डिजिटल होगा राशन वितरण

  • कूपन प्रणाली पूरी तरह समाप्त की जाएगी।
  • PM Poshan Portal के जरिए ऑनलाइन खाद्यान्न आवंटन होगा।
  • स्कूलों को ऑनलाइन पावती दर्ज करनी होगी।
  • जिलों के प्रदर्शन की डिजिटल मॉनिटरिंग की जाएगी।

सेंट्रलाइज्ड किचन का विस्तार
सरकार ने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों में चरणबद्ध तरीके से सेंट्रलाइज्ड किचन स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है।फिलहाल रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और धमतरी के 786 स्कूलों में पढ़ने वाले 1.13 लाख से अधिक विद्यार्थियों को केंद्रीकृत रसोई से गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा स्कूलों में एलपीजी गैस कनेक्शन, आधुनिक रसोई उपकरण, महिला स्व-सहायता समूहों के जरिए जैविक सब्जियों की आपूर्ति जैसी व्यवस्थाओं पर भी काम चल रहा है।bilaspur-high-court1584422692_1605567074

12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को तय की है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार प्रदेश के सभी 33 जिलों के बच्चों तक मिलेट-चिक्की और बेहतर पोषण व्यवस्था पहुंचाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग