CG BREAKING: आबकारी विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के हुए तबादले, रायपुर से लेकर बिलासपुर और दुर्ग तक बदले गए अफसर .. देखे आदेश

CG BREAKING: आबकारी विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के हुए तबादले, रायपुर से लेकर बिलासपुर और दुर्ग तक बदले गए अफसर ..  देखे आदेश

रायपुर।छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने प्रशासनिक कसावट और कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बार वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला एक्सप्रेस चली है। सरकार ने आबकारी विभाग में एक साथ 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय स्तर पर किए गए इस थोकबंद बदलाव को मैदानी स्तर की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Read More छत्तीसगढ़ में देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 45 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले

इन पदों के अधिकारियों की बदली गई जिम्मेदारी

 

वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय की ओर से जो विस्तृत तबादला आदेश जारी किया गया है, उसके तहत मैदानी अमले में व्यापक बदलाव किया गया है। सूची के मुताबिक, इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में कई जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों, सहायक आयुक्तों और उप निरीक्षकों को उनके वर्तमान प्रभार से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह माना जा रहा है कि विभाग के कामकाज को और अधिक सुचारू रूप से चलाने के लिए इन अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

Read More धमतरी में भाजपा की पदयात्रा: मंच पर नहीं गए अजय चंद्राकर, कहा- 'स्वागत की जगह श्रद्धांजलि देनी थी'

 

राजधानी से लेकर इन जिलों तक दिखा फेरबदल का असर

 

तबादला सूची पर नजर डालें तो इसका असर प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में देखने को मिला है। जारी आदेश के अनुसार राजधानी रायपुर, दुर्ग और न्यायधानी बिलासपुर जैसे बड़े जिलों के साथ-साथ कोरबा में भी पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बलौदाबाजार और मोहला-मानपुर सहित कई अन्य जिलों के अफसर और कर्मचारी भी इस तबादले से प्रभावित हुए हैं।

देखे आदेश .....

 

Tags:

Latest News

स्कूल के क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत, मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत स्कूल के क्लासरूम में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत, मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
महासमुंद में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; 5.16 लाख का सामान जब्त
जांजगीर-चांपा में दोहरे हत्याकांड का बड़ा फैसला: शराब में कीटनाशक मिलाकर पिलाने वाले आरोपी को दो बार उम्रकैद
अग्निवीरों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा! 4 नहीं, अब 6 साल तक मिलेगी नौकरी, 75% जवानों को 2 साल का एक्सटेंशन
आईएएस को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, जाति प्रमाणपत्र रद्द करने का आदेश निरस्त, 90 दिन में नए सिरे से जांच के निर्देश, तब तक सेवा-पेंशन पर कार्रवाई नहीं
NEET PG एडमिशन में बड़ा बदलाव: अब परसेंटाइल नहीं, रैंक से मिलेगा मेडिकल कॉलेजों में दाखिला, NMC ने दी सैद्धांतिक मंजूरी
14 एकड़ जमीन देने वाले बीएसपी का ट्रस्ट से प्रतिनिधित्व खत्म, 2018 के संशोधन पर हाई कोर्ट ने दी दीवानी अदालत जाने की राह
सौरभ चंद्राकर की वापसी के बाद गरमाई सियासत, बैज ने पूछा- रवि उप्पल और शुभम सोनी कब आएंगे भारत?
गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 31 हजार किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस
महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर से होगी CBI की पूछताछ, CM विष्णुदेव साय बोले- कई और नामों का हो सकता है खुलासा
सुकमा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48.740 बल्क लीटर शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख का जुर्माना, जानिए पूरा मामला