कोरिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक किमी इन्फेक्टेड जोन और 10 किमी सर्विलेन्स जोन घोषित

हजारों मुर्गे-मुर्गियों को नष्ट किया गया 

कोरिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एक किमी इन्फेक्टेड जोन और 10 किमी सर्विलेन्स जोन घोषित

कोरिया। कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन एन्फ्लुएन्जा के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेन्स जोन घोषित कर दिया है।

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने बर्ड फ्लू के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस लेकर यह जानकारी साझा की। कलेक्टर ने बताया कि तीन महीने तक या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। इन्फेक्टेड जोन (एक किलोमीटर) पूर्व दिशा में बैकुंठपुर से जनकपुर, पश्चिम दिशा में बैकुंठपुर से धौराटिकरा, उत्तर दिशा में बैकुंठपुर से खुटहनपारा और दक्षिण दिशा में बैकुंठपुर से एमएलए नगर तक है। वहीं सर्विलेन्स जोन (1 से 10 किलोमीटर) इन्फेक्टेड जोन की सीमा से महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बडग़ांव तक होगी। पोल्ट्री उत्पादों पर प्रतिबंध इन्फेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा, सर्विलेन्स जोन में पोल्ट्री और सह उत्पादों (मुर्गा, अंडा आदि) के बाजार और दुकानें बंद कर दी गई हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी भी रोक दी गई है।

 

Read More  रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 21, 24 और 26 दिसंबर को टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रहेगी रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे लेट

Read More छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अक्कवाना' का असर, 3 दिन बदला रहेगा मौसम; 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

 

बटेर सहित अंडे और आहार का भी हुआ विनष्टीकरण

 

कलेक्टर ने बताया कि 31 मार्च 2025 की स्थिति में 2487 नग व्यस्क पेरेंट्स स्टॉक मुर्गे/ मुर्गियां, 2448 पाले गए बटेर पक्षियों, 9998 नग कुक्कुट चूजों, 19095 कुक्कुट अंडे, 200 बटेर अंडे और 7500 किलो कुक्कुट आहार को विनष्टीकरण किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी नियमित रूप से ओसेल्टामिविर टेबलेट वितरण किया जा रहा है। 

 

कलेक्टर ने की अपील

कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह को फैलाने से बचें, क्योंकि इस दौरान किसी प्रकार की अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला कंट्रोल रूम स्थापित

आम नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं, जिसका नंबर 07836-232469 है।

जांच के लिए सीमावर्ती जिले में बेरियर

कलेक्टर ने जानकारी दी कि बर्ड फ्लू को रोकने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। साथ ही जिला सूरजपुर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, बिलासपुर मार्ग पर बेरियर लगाकर जांच की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जिन निजी दुकानदारों से मुर्गी, चूजे विनष्टीकरण किया जाएगा, उन्हें नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।

Tags:

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में