रेत-गिट्टी माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही: 3 दिन की ताबड़तोड़ छापेमारी में JCB-हाइवा समेत 14 गाड़ियां जब्त; दिनदहाड़े खोद रहे थे जमीन

रेत-गिट्टी माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही: 3 दिन की ताबड़तोड़ छापेमारी में JCB-हाइवा समेत 14 गाड़ियां जब्त; दिनदहाड़े खोद रहे थे जमीन

बिलासपुर. जिले में बेखौफ हो चुके रेत, मुरुम और गिट्टी माफियाओं पर प्रशासन ने आखिरकार अपना  हथौड़ा चला ही दिया है। नदियां और जमीनें छलनी कर रहे इन तस्करों के खिलाफ खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ स्ट्राइक की है। पिछले तीन दिनों (23, 24 और 25 मार्च) तक चले इस सघन अभियान में प्रशासन ने कुल 14 गाड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा है। इनमें 1 भारी-भरकम जेसीबी, 3 हाइवा और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। ये सभी गाड़ियां अब पुलिस थानों की कस्टडी में धूल फांक रही हैं।

बेखौफ माफियाओं पर चला कलेक्टर का डंडा

दरअसल, जिले के कई इलाकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि माफिया रात के अंधेरे में ही नहीं, बल्कि दिनदहाड़े भी खनिज संपदा की चोरी कर रहे हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर ने खनिज विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने एक साथ कई इलाकों में दबिश दी, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। जो तस्कर कल तक सड़कों पर धड़ल्ले से गाड़ियां दौड़ा रहे थे, वे कार्रवाई देखकर गाड़ियां छोड़कर भागने लगे।

खम्हरिया में JCB से खुदाई, जयरामनगर में पकड़ाए 3 हाइवा

खनिज माफियाओं के हौसले इतने बुलंद थे कि वे मशीनों से बेखौफ होकर जमीन का सीना चीर रहे थे। खनिज अमले ने जब खम्हरिया इलाके में अचानक छापा मारा, तो वहां एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से मिट्टी खोदी जा रही थी। टीम ने तुरंत दोनों गाड़ियां जब्त कर लीं। इसी तरह सकरी इलाके से ईंट और मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने धर दबोचा। वहीं, अवैध परिवहन का सबसे बड़ा खेल जयरामनगर इलाके में पकड़ाया। यहां गिट्टी की तस्करी करते हुए 3 बड़े हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने जब्त किया।

Read More आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान

नदियों का सीना चीर रहे रेत तस्कर

मिट्टी और गिट्टी के अलावा नदियों को छलनी करने वाले रेत माफियाओं पर भी कड़ा एक्शन लिया गया है। सेंदरी इलाके से रेत से भरे 3 ट्रैक्टर पकड़े गए। करही कच्छार से 1 ट्रैक्टर, पहंदा से 1 और लोफण्डी इलाके से भी 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत ले जाते हुए जब्त किया गया है। ये तस्कर बिना किसी रॉयल्टी पर्ची के धड़ल्ले से रेत बेचकर चांदी काट रहे थे।

Read More नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी

देवरीखुर्द से लेकर कोटा तक मची खलबली

प्रशासन की इस अचानक हुई रेड से जिले भर के तस्करों में खलबली मच गई। टीम ने देवरीखुर्द, काठकोनी, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर, कोटा, करही कच्छार और पहन्दा जैसे इलाकों की खाक छानी।

सेटिंग का खेल हुआ फेल, थानों में खड़ी हैं गाड़ियां

आमतौर पर इन तस्करों को लगता है कि उनकी 'सेटिंग' तगड़ी है और उन पर कोई आंच नहीं आएगी। लेकिन खनिज विभाग की इस गुपचुप कार्रवाई ने उनकी सारी सेटिंग फेल कर दी। इस पूरी छापेमारी में पकड़ी गई सभी 14 गाड़ियों को कोनी, कोटा, केंदा पुलिस सहायता केंद्र और लावर जांच चौकी के हवाले कर दिया गया है। खनिज विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। संपदा लूटने वालों पर आगे भी इसी तरह शिकंजा कसा जाएगा।

 

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल