Ambikapur News: महंगी किताबों पर बवाल! निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों का मोर्चा, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

Ambikapur News: महंगी किताबों पर बवाल! निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों का मोर्चा, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में निजी स्कूलों की कथित मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। जिला प्रशासन के निर्देश और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कई निजी स्कूलों पर NCERT की जगह महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें अनिवार्य कराने का आरोप लगाया गया है। नाराज अभिभावकों ने जिला अभिभावकगण संघ के नेतृत्व में DEO को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी स्कूलों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

'NCERT छोड़, महंगी किताबें खरीदने का दबाव'
अभिभावकों का आरोप है कि शहर के होली क्रॉस स्कूल और माउंट फोर्ट स्कूल समेत कई निजी शिक्षण संस्थानों में छात्रों को NCERT पुस्तकों के बजाय महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।संघ का यह भी आरोप है कि कुछ चुनिंदा अभिभावकों की सहमति को आधार बनाकर इस व्यवस्था को सभी छात्रों पर लागू कर दिया जाता है, जबकि अधिकांश अभिभावक इसका विरोध कर रहे हैं।

नोटिस के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
जिला अभिभावकगण संघ के अनुसार, करीब दो महीने पहले जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में शहर के कई निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके अब तक किसी भी स्कूल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अभिभावकों में नाराजगी और बढ़ गई है।

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

'आर्थिक शोषण बंद करे प्रशासन'
अभिभावकों का कहना है कि निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें अनिवार्य कर छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

Read More चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज

आंदोलन की चेतावनी
जिला अभिभावकगण संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर के अभिभावक व्यापक आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित स्कूल प्रबंधन की होगी.

Tags:

Latest News

J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग
मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत तो बनी जांच कमेटी, गड़बड़ी भी सामने आई लेकिन कार्रवाई के आंकड़े ने ही खड़े कर दिए नए सवाल
BRICS से पहले दिल्ली में खलबली, SFJ समर्थित नारे लिखने का आरोप; पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोचा
आखिर क्यूँ इंद्रावती भवन में मची अफरा-तफरी, समय रहते आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी का किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा
मासूमों के पैरों तक पहुंचा घटिया सामान? सरकारी स्कूलों के जूते-मोजों की शिकायत से मचा हड़कंप, 15 जिलों में जांच के आदेश
बिना सुने कर्मचारी के खिलाफ नहीं हो सकती कार्रवाई- हाई कोर्ट, पदोन्नति रद्द पर लगाई रोक
CG News: रायपुर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र की मौत, कमरे से मिले फेंटानिल और इंजेक्शन; ओवरडोज की आशंका में जांच
CGPSC Scam: ED के शिकंजे में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, WhatsApp चैट बनी अहम कड़ी; कोर्ट ने दी 6 दिन की रिमांड