CGMSC बना भ्रष्टाचार का अड्डा….9 एम इंडिया का क्या है खेल…… नौकरशाह बने पार्टनर……पीएमओ तक पहुँची शिकायत……

CGMSC बना भ्रष्टाचार का अड्डा….9 एम इंडिया का क्या है खेल…… नौकरशाह बने पार्टनर……पीएमओ तक पहुँची शिकायत……

CGMSC बना भ्रष्टाचार का अड्डा….9एम इंडिया का क्या है खेल…… नौकरशाह बने पार्टनर……पीएमओ तक पहुँची शिकायत…… रायपुर : प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का ढोल कोई भी सरकार कितना भी पीटे पर यथार्थ में वो कर पाना इनके बस की बात भी नही है।प्रदेश में छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी)हमेशा दवा और […]

CGMSC बना भ्रष्टाचार का अड्डा….9एम इंडिया का क्या है खेल…… नौकरशाह बने पार्टनर……पीएमओ तक पहुँची शिकायत……

रायपुर : प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का ढोल कोई भी सरकार कितना भी पीटे पर यथार्थ में वो कर पाना इनके बस की बात भी नही है।प्रदेश में छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी)हमेशा दवा और उपकरण खरीदी को लेकर सुर्खियों में रहा है। पिछले कई सालों में यहां जमकर भ्रष्टाचार हुआ।या फिर यह भी कहा जा सकता है कि लूटपाट के लिए ही सीजीएमएससी को बनाया गया था।अब तक जो मामले खुलकर आ रहे है इससे तो यही प्रतीत हो रहा है।महालेखाकार ने भी अपनी ऑडिट में कई आपत्तियां उठाई हैं। कांग्रेस सरकार में हुई खरीदी की जांच तीन आईएएस की कमेटी कर रही है।

जिसकी रिपोर्ट क्या आई कोई जानकारी नही है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक वर्तमान सरकार भी जांच में फंसी कंपनियों को करोड़ों के भुगतान की तैयारी कर रही है। इसमें 9 एम इंडिया लिमिटेड भी शामिल है,फर्जी काम करने वालो पर सीजीएमएससी की इतनी मेहरबानी भी जांच का विषय है।जानकार कहते है कि सीजीएमएससी में हर वर्ष करोड़ो का वारा न्यारा होता है।अफसरों की खुली मनमानी इस संस्थान में चल रही है।इनको शायद किसी का भी डर नही है।अगर ईडी और सीबीआई से इस संस्थान की जांच करवाई जाए तो अरबो का घोटाला सामने आएगा।कहते है यहाँ पदस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के होटल व प्रॉपर्टी के काम भी है।जांच से कइयों का मामला खुलेगा।कुछ अधिकारियों ने तो कई बार विदेश यात्रा भी की हुई है।वो भी शासन से बिना अनुमति लिए।इनके ऊपर अब कार्रवाही होगी यह देखना बाकी है।

Read More सरगुजा में आवारा कुत्तों का आतंक, 2 साल की मासूम नीरजा की मौत; एक सप्ताह में दूसरी दर्दनाक घटना

सुशासन की सरकार में 9 एम इंडिया कंपनी का नाम सुर्खियों में…..कई नौकरशाह भी है पार्टनर
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में एकमात्र दवा कंपनी मोक्षित कार्पोरेशन के नाम की खासी चर्चाएं थी। वहीं वर्तमान भाजपा सरकार में 9 एम इंडिया लिमिटेड कंपनी की खासी चर्चा हो रही है। वैसे तो 9 एम इंडिया कंपनी पिछले तीन- चार सालों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय है। यह कंपनी तब सुर्खियों में आई, जब विधानसभा में इस कंपनी पर कई गंभीर आरोप लगे। बताते हैं कि इस कंपनी की जानकारी सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) से भी प्राप्त नहीं की जा सकती है, क्योंकि यह आरोप भी लगता रहा है कि सीजीएमएससी के एक अधिकारी इस कंपनी में पार्टनर की तरह की काम कर रहे हैं,सूत्रों के अनुसार इस कंपनी में कुछ एक नौकरशाह भी बैक साइड में पार्टनर है।

Read More छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा

इसलिए इनका कोई भी भुगतान नही रोका जाता है।इन अफसरों की मनमानी खुलकर चल रही है।करोड़ो का इन्वेस्टमेंट इन अफसरों ने की हुई है।जहाँ कम दवाओं की आवश्यकता है वहाँ दस गुना दवा सप्लाई की जा रही है।कुल मिलाकर काली कमाई करने का काम किया जा रहा है।बताते है कि इस आईएएस ने करोड़ो रूपये प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट किया हुआ है।प्रदेश के नौकरशाह भी अब व्यापार में उतर गए है।बाहर राज्य से आये नौकरशाह छत्तीसगढ़ को लूटने के काम मे लग गए है।इन सबकी जानकारी सरकार में बैठे लोगों को भी है इसके बाद भी सरकार इन पर कोई कार्रवाही नही कर रही है।सीजीएमएससी की सारी कहानी आज हर जगज चर्चा में है पर स्वास्थ्य मंत्री भी आंख बंद करके बैठे हुए है।मंत्री के द्वारा संज्ञान लेने की बात भी आती है पर केवल बात तक ही सीमित रह जाती है।अब मामले की जांच साय सरकार कब करेगी यह देखना फिलहाल बाकी है।सुनने में यह भी आया है कि मामले की शिकायत पीएमओ सहित ईडी व सीबीआई को भी होने वाली है।अब यहाँ शिकायत पहुचने के बाद जांच तो बैठेगी ही।आखिर कब तक यह खेल चलता रहेगा।इतना तो तय है कि बहुत जल्द सीजीएमएससी के खेल में कई बड़े चेहरे बेनकाब होंगे।साथ ही इनकी भी गिरफ्तारी होनी तय है।

आओ करे मिलकर भ्रष्टाचार…. इस पर है अपना जन्मसिद्ध अधिकार…… इस परिपाटी पर चल रहा है सीजीएमएससी का कारोबार….अब इनको कौन सही करेगा।स्वास्थ्य विभाग को चुना लगाने का काम अफसरों के द्वारा बेखौफ होकर किया जा रहा है।सरकारे आती है और चले जाती है पर इस लुटमलूट रहती है जारी

Tags:

Latest News

1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज 1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज
दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी....
बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई