बड़ी खबरः सूर्यकांत तिवारी ED के 12 दिन की रिमांड पर… अब ED करेगी पूछताछ

बड़ी खबरः सूर्यकांत तिवारी ED के 12 दिन की रिमांड पर… अब ED करेगी पूछताछ

बड़ी खबरः सूर्यकांत तिवारी ED के 12 दिन की रिमांड पर… अब ED करेगी पूछताछ रायपुर : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने ईडी की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उन्हें 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि […]

बड़ी खबरः सूर्यकांत तिवारी ED के 12 दिन की रिमांड पर… अब ED करेगी पूछताछ



रायपुर : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने ईडी की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उन्हें 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि ईडी में 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। मगर कोर्ट ने ईडी को 12 दिन की मंजूरी दी है। मजिस्ट्रेट अजय सिंह राजपूत की स्पेशल कोर्ट में सूर्यकांत तिवारी ने आज ही आत्मसमर्पण किया है।

सूर्यकांत ने सरेंडर के लिए कोर्ट पहुंचकर कहा मैं आत्मसमर्पण के लिए आया हूं। कृपया अभिरक्षा में लें तो स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने कहा ईडी ने अब तक गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से अनुमति नहीं मांगा है फिर क्यों…तो इस पर सूर्यकांत ने कहा मुझे भय है इसके बाद ही ईडी को सूचना दी गई।

Read More 109 साल पुराना हिसाब! 1917 में अंग्रेजों को दिया था 35 हजार का ‘वार लोन’, अब सीहोर के परिवार ने UK से मांगा पैसा

सूर्यकांत तिवारी के खिलाफ ईडी मनी लॉड्रिंग में जांच चल रही है। पिछले दिनों ईडी ने जो अधिकृत विज्ञप्ति जारी की थी, तो उस दौरान सूर्यकांत तिवारी को फरार बताया गया था। पिछले करीब 15 दिनों से फरार चल रहे सूर्यकांत तिवारी ने आज शाम जिला कोर्ट में सरेंडर किया। आपको बता दें कि इस मामले में पहले ही आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत के रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी, कारोबारी सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।

Read More हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 7 दिन में किसान का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करो, वरना कार्रवाई तय

आपको बता दें कि सूर्यकांत तिवारी वह शख्स है, जिसका कोयले के व्यापार से गहरा नाता रहा है। सूर्यकांत शुरू से ही कोयले के व्यापार से ताल्लुक रखता था। ईडी के अनुसार कोयले का अवैध रूप से वसूली किए जाने वाले 25 रुपये प्रति टन अवैध कर (टैक्स) सूर्यकांत तिवारी के माध्यम से ही वसूली कर ऊपर के लोगों तक पहुंचाया जाता था।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा.... कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार