मुंबई की एक अदालत ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को स्वयं उपस्थित होने का आदेश जारी किया है

मुंबई की एक अदालत ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को स्वयं उपस्थित होने का आदेश जारी किया है

मुंबई की एक अदालत ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को स्वयं उपस्थित होने का आदेश जारी किया है मुंबई : पुणे की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते द्वारा उनके (गांधी के) खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत के संबंध में दो दिसंबर को व्यक्तिगत […]

मुंबई की एक अदालत ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को स्वयं उपस्थित होने का आदेश जारी किया है

मुंबई : पुणे की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर के पोते द्वारा उनके (गांधी के) खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत के संबंध में दो दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। सत्यकी सावरकर ने बीते साल अप्रैल में कांग्रेस सांसद के खिलाफ मजिस्ट्रेट का सामने शिकायत दर्ज कराई थी। सत्यकी की पुणे की एक अदालत में दर्ज शिकायत में दावा किया गया था कि गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में अपने संबोधन में कहा था कि सावरकर ने एक किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और उन्हें (सावरकर को) खुशी हुई थी। याचिका के अनुसार, सावरकर ने ऐसा कहीं नहीं लिखा है।
अदालत ने पुलिस को आरोपों की जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। विश्रामबाग थाने ने जांच की और कहा कि शिकायत में प्रथम दृष्टया सच्चाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अमोल शिंदे की अध्यक्षता वाली एमपी/एमएलए की विशेष अदालत ने चार अक्टूबर को गांधी को समन जारी कर 23 अक्टूबर को पेश होने को कहा था। हालांकि, गांधी पेश नहीं हुए, क्योंकि बताया गया कि उन्हें समन प्राप्त नहीं हुआ है। याचिकाकर्ता सत्यकी सावरकर के वकील संग्राम कोल्हटकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने सोमवार को अदालत से अनुरोध किया था कि गांधी को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया जाए।

Tags:

Latest News

महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...
ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट