आबकारी विभाग के दफ्तर में छापा : आधीरात को बुलाए गए 7–8 शराब कारोबारी,अलग अलग कमरों में हुई पुछताछ,बाहर लग्जरी कारों का जमावड़ा

आबकारी विभाग के दफ्तर में छापा : आधीरात को बुलाए गए 7–8 शराब कारोबारी,अलग अलग कमरों में हुई पुछताछ,बाहर लग्जरी कारों का जमावड़ा

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई लगातार जारी है । देर रात आबकारी विभाग के दफ्तर में भी ED का छापा पड़ा । वहां भी टीम दस्तावेजों को खंगालती रही । शुक्रवार रात शहर के 7 से 8 बड़े शराब कारोबारी अपने खास लोगों के साथ ED दफ्तर पहुंचे थे । इन सभी लोगों से आधी […]

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई लगातार जारी है । देर रात आबकारी विभाग के दफ्तर में भी ED का छापा पड़ा । वहां भी टीम दस्तावेजों को खंगालती रही । शुक्रवार रात शहर के 7 से 8 बड़े शराब कारोबारी अपने खास लोगों के साथ ED दफ्तर पहुंचे थे । इन सभी लोगों से आधी रात तक पूछताछ होती रही। इसके बाद एक दो लोगों को घर जाने दिया । जबकि अन्य लोगों को ED ने दफ्तर में ही रोक कर रखा है । ED की टीम को प्रदेश के आबकारी विभाग और बड़े शराब कारोबारियों के बीच अवैध लेनदेन के गिरोह का इनपुट मिला है । जिसको लेकर लेकर लगातार जांच की जा रही है ।

रेंज रोवर, स्कोडा , फांर्च्यूनर, बीएमडब्ल्यू, जैसे ब्रांड की गाड़ियों का जमवाड़ा दफ्तर के बाहर देर रात तक लगा रहा ।इन गाड़ियों में कारोबारियों के करीबी बैठे रहे फोन पर काफी देर तक ये लोग वकीलों से बातचीत करते रहे । कारोबारियों के परिजन भी दफ्तर के बाहर पहुंचे और सभी काफी तनाव में नजर आए ।

ED दफ्तर के बाहर पुलिस का भी पहरा था। कारोबारियों के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे हालांकि किसी को भी दफ्तर के भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई । पूछताछ के बाद अंदर बैठे कारोबारियों ने अपने घरों से खाना मंगवाया । ED के अफसर भी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने लगे। रात होते-होते एक और जांच टीम का दस्ता अचानक दफ्तर पहुंचा ।

Read More सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह

एक कारोबारी ने राष्ट्रीय जगत विजन को बातचीत में बताया कि भीतर सभी का शराब कारोबारियों को बैठाया गया था एक-एक कर अलग-अलग कमरों में इन कारोबारियों को ले जाया जा रहा था । सभी से प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी जा रही थी । हाल फिलहाल में हुए बड़े लेन-देन और बैंक अकाउंट की डिटेल के बारे में पूछा जा रहा था। लगातार ED के अफसर सवाल कर रहे थे । खास बात यह रही कि इससे पहले जब भी दफ्तर में इस तरह से लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया तो प्रताड़ना की शिकायतें सामने आती रही है । मगर इस बार देर रात कारोबारियों से पूछताछ के दौरान अफसरों ने उन्हें ज्यादा परेशान नहीं किया । घंटों चली पूछताछ के बीच कुछ देर रात खाने का ब्रेक लिया गया। इसके बाद फिर से सभी से पूछताछ की गई ।

Read More स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

सूत्रों के मुताबिक कुछ कारोबारियों से एक तय ब्यान में हस्ताक्षर करने को भी कहा गया । जिस पर पहले से ही ED के अधिकारियों ने कुछ तथ्य लिख रखे थे । ब्यानों पर हस्ताक्षर करने को लेकर ED अफसर और कारोबारियों के बीच होती रही । अब खबर है कि कुछ कारोबारियों की जल्द ही ED गिरफ्तारी भी कर सकती है ।

आधीरात में बुलाया गया

पूछताछ के दौरान रायपुर ED दफ्तर की तस्वीरें

मंगलवार 28 मार्च को ED की टीम जमीन कारोबारी सुरेश बांदे, सूर्य ,सी एम प्रतीक जैन और कांग्रेस से जुड़े नेताओं के ठिकानों पर पहुंची थी। बुधवार को रायपुर में एक आई पी एस और आईएस अनिल टुटेजा ,शराब कारोबारी बलदेव सिंह भाटिया ,भिलाई के होटल संचालक विनोद सिंह ,रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ,उनके भाई अनवर ढेबर, दुर्ग जिला मुख्यालय की बात करें तो नेहरू नगर निवासी एन उदय राव ,शराब कारोबारी पप्पू बंसल खुर्सीपार, अतुल सिंह स्मृति नगर ,संजू फतेहपुरिया नेहरू नगर, आबकारी अफसर ए पी त्रिपाठी के ठिकानों पर जांच की गई शुक्रवार की रात भी इन्हीं से संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था ।

देर रात EDकी टीम के लिए भोजन के पैकेट लेजाते हुए कर्मचारी

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद