हसौद में 12वीं की छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी हुलाश साहू समेत 5 गिरफ्तार

हसौद में 12वीं की छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी हुलाश साहू समेत 5 गिरफ्तार

बिलासपुर:सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर उसे उड़ीसा ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के साथ हुई इस घटना में मुख्य आरोपी हुलाश साहू समेत पांच अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।  
पीड़िता ने बताया कि वह हसौद के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है और किराए के मकान में रहती है। 12 मार्च को होली की छुट्टियों के दौरान वह शाम करीब 5 बजे परसाद रोड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी हुलाश साहू और उसके पांच साथी काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन में आए और उसे घर छोड़ने का बहाना बनाकर गाड़ी में बैठा लिया।  
पीड़िता के अनुसार, हुलाश उसे पहले से जानता था। रास्ते में उसने चाट में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाया और बेहोश कर उड़ीसा ले गया। उड़ीसा के बुरला शहर में एक पेट्रोल पंप के महिला शौचालय में हुलाश ने उसके साथ जबरदस्ती की। इस दौरान उसके सहयोगी बाहर पहरा दे रहे थे। दुष्कर्म के बाद हुलाश ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और रात में ही उसे वापस हसौद छोड़ दिया।  
 पुलिस ने किया खुलासा  
घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद हसौद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसडीओपी सुमित गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हुलाश साहू और उसके पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।  
Tags:

Latest News

छठ महापर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए तारीख और गाड़ी नंबर छठ महापर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए तारीख और गाड़ी नंबर
रायपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ड्रग तस्करी का आरोपी मुशर्रफ, 5 ग्राम ड्रग के साथ हुआ था गिरफ्तार
दीपक - बरखा के खिलाफ एक और मामला दर्ज, एटमॉस्फियर रेस्तरां वाली जमीन बेचने के नाम पर 36 लाख की ठगी, पैसे मांगे तो बोले- झूठे केस में फंसा देंगे
कोरबा में चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मतगणना की मांग नहीं करने पर भी खारिज नहीं होगी चुनाव याचिका, पंचायत चुनाव को लेकर अहम टिप्पणी
नगर निगम की सील तोड़ने के आरोप में बरखा टंडन गिरफ्तार,6 नवंबर को पति दीपक टंडन हुआ था अरेस्ट....
कोरबा में दो दर्दनाक घटनाएं: पटाखा नहीं देने पर 15 साल के किशोर ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग की हत्या, बेटे की मौत के गम में महिला ने लगाई फांसी
अरपा तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, 50 से ज्यादा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
जगदलपुर में महिला गैंग की 1.75 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, मोती ज्वेलर्स से 1200 ग्राम सोना पार; 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत
स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप
सालों की सेवा का मिला न्याय, बस्तर के 29 कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 महीने में करना होगा बकाया वेतन का भुगतान