फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जमा कर LIC से निकाले 35 लाख रुपए, 4 गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर निवासी मास्टर माइंड चाचा-भतीजा ने दो भतीजों की मौत की झूठी गवाही देने के लिए गवाह भी तैयार कर लिया था। पड़ोसी से लेकर मोहल्ले में रहने वाले कुछ प्रमुख लोगों के अलावा नाई,दर्जी और धोबी को भी सेट कर लिया था। इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 से एक हजार खर्च भी किया […]

बिलासपुर। बिलासपुर निवासी मास्टर माइंड चाचा-भतीजा ने दो भतीजों की मौत की झूठी गवाही देने के लिए गवाह भी तैयार कर लिया था। पड़ोसी से लेकर मोहल्ले में रहने वाले कुछ प्रमुख लोगों के अलावा नाई,दर्जी और धोबी को भी सेट कर लिया था। इसके लिए प्रति व्यक्ति 500 से एक हजार खर्च भी किया था। पुलिस पैसे लेकर मौत की फर्जी गवाही देने वालों की खोजबीन में जुट गई है।

भारतीय जीवन बीमा निगम LIC की पालिसी लेकर कोई इतना बड़ा फर्जीवाड़ा करेगा,किसी ने अंदाज भी नहीं लगाया था। एलआईसी अफसरों के तो होश ही उड़ गया है। बिलासपुर के व्यापार विहार निवासी चाचा-भतीजा ने सुनियोजित तरीके से इस अपराध को अंजाम तक पहुंचाया है। ये तो अपनी कारगुजारियों में सफल भी हो गए थे। पैसे की भूख और लालच ने जेल के सीखचों के पीछे पहुंचा दिया है। दरअसल इन लोगों ने पालिसी के बहाने क्लेम लेने के लिए बड़ा खेल खेला,चाचा ने पहले एक भतीजे को कागजों में मौत होना बता दिया। इसके लिए उसने सबसे पहले डेथ सर्टिफिकेट बनवाए। सर्टिफिकेट बनवाने और एलआईसी आफिस में डेथ क्लेम करने से पहले पड़ोसियों से लेकर मोहल्लों में नाई,दर्जी व धोबी की जितनी दुकाने हैं वहां के संचालकों और उसके पड़ोसियों को अपने तरीके से सेट कर लिया। मसलन व्यक्ति के हिसाब से 500 से एक हजार रुपये देकर अपने पक्ष में कर लिया। पैसे देते वक्त उनको समझाया गया कि एलआईसी के अफसर आएं और पालिसी होल्डर के बारे में पूछे तब बस इतना ही कहना है कि उसकी मौत हो गई है। मौत के कारणों पर अनजान बने रहना है,बस मृत्यु की पुष्टि कर देना है। इसके एवज में मिले पैसे ने लोगों ने झूठी गवाही देने में हिचक महसूस नहीं की और झट बोल भी दिया है कि हां हम जानते हैं,पालिसी होल्डर की मृत्यु हो गई है।

एलआईसी अफसरों की आंखों में धूल झोंकते हुए ऐसा फ्राड किया है जिसकी चर्चा बीत तीन दिनों से हो रही है। चर्चा के साथ ही पुलिस जांच में नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। पूरा मामला फर्जी तरीके से डेथ सर्टिफिकेट के सहारे डेथ क्लेम लेने का है। मास्टर माइंड चाचा ने भतीजे की दस्तावेजों में मौत होना बता दिया। फर्जी डेथ सर्टिफिकेट के सहारे डेथ क्लेम के तौर पर 35.90 रुपये एलआईसी से हड़प भी लिया। चौथी पालिसी में 51 लाख रुपये लेने के फेर में फंस गए। पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे,बीमा एजेंट सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप