छत्तीसगढ़ में ईडी की छापे की कार्यवाही का अपडेट : सुकमा व रायपुर से लौटी ईडी की टीम, धमतरी में अभी भी चल रही कार्यवाही, इलेक्ट्रानिक डिवाईस व दस्तावेज किये जब्त, रायपुर पूछताछ के लिए बुलाया गया

छत्तीसगढ़ में ईडी की छापे की कार्यवाही का अपडेट : सुकमा व रायपुर से लौटी ईडी की टीम, धमतरी में अभी भी चल रही कार्यवाही, इलेक्ट्रानिक डिवाईस व दस्तावेज किये जब्त, रायपुर पूछताछ के लिए बुलाया गया

छत्तीसगढ़ में ईडी की छापे की कार्यवाही का अपडेट : सुकमा व रायपुर से लौटी ईडी की टीम, धमतरी में अभी भी चल रही कार्यवाही, इलेक्ट्रानिक डिवाईस व दस्तावेज किये जब्त, रायपुर पूछताछ के लिए बुलाया गया छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश के तीन जिलों में ईडी की छापे मार  कार्यवाही किया है । सुकमा, रायपुर […]

छत्तीसगढ़ में ईडी की छापे की कार्यवाही का अपडेट : सुकमा व रायपुर से लौटी ईडी की टीम, धमतरी में अभी भी चल रही कार्यवाही, इलेक्ट्रानिक डिवाईस व दस्तावेज किये जब्त, रायपुर पूछताछ के लिए बुलाया गया


छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश के तीन जिलों में ईडी की छापे मार  कार्यवाही किया है । सुकमा, रायपुर के साथ धमतरी में ईडी की टीम ने सुबह-सुबह दस्तक दी। हालांकि खबर ये मिल रही है कि सुकमा में जिन तीन जगहों पर छापेमारी की कार्यवाही हो रही थी, वहां अब कार्यवाही खत्म हो गई है। सुकमा के तीनों ठिकानों से ईडी की टीम वापस लौट गयी है।

सुकमा से लौटी ईडी की टीम
करीब 8 घंटे चली कार्यवाही के बाद ईडी की टीम वापस लौट गयी है। इस दौरान ईडी के अफसरों ने बैग में दस्तावेज और सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त किये हैं। सभी को अब पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक रामशरण सिंह भदौरिया और सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू से अब ईडी रायपुर में पूछताछ करेगी।

Read More छत्तीसगढ़ में 9 नगरीय निकाय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, नाली सफाई और पानी की शिकायतों में लापरवाही पर कार्रवाई

धमतरी में चल रही है छापेमारी कार्यवाही
इधर, कवासी लखमा के करीबी एक कांट्रेक्टर के ठिकानों पर धमतरी में कार्यवाही हो रही है। ईडी की टीम सुबह करीब 8 बजे धमतरी में कांट्रेक्टर रामभुवन कुशवाहा के घर पर छापेमारी की। महात्मा गांधी वार्ड के रहने वाले रामभुवन कुशवाहा के घर भी ई डी सुबह से दबिश दी हुई है। जिले के रहने वाले रामभुवन कुशवाहा सिविल कांट्रेक्टर के रूप में कार्य करते है। वो लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कवासी लखमा के सबसे करीबियों में भी शामिल है।

Read More रायगढ़ के युवक को Snapchat पर दोस्ती करना पड़ा भारी, चांपा में युवती समेत 7 लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप

रायपुर में पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता के ठिकानों पर दबिश
इधर रायपुर की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के रायपुर निवास में दबिश दी। रायपुर के धरमपूरा स्थित कवासी लखमा के घर में छापेमारी की। ED की टीम ने निवास के बाहर खड़ी कवासी लखमा की गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में पड़े कुछ कागज को भी ईडी के अफसरों ने अपने कब्जे में लिया। ईडी की टीम ने कांग्रेस नेता सद्दाम सोलंकी और सुशील ओझा के घर पर भी दबिश दी। हालांकि सद्दाम सोलंकी और सुशील दोनों के घर से ईडी की टीम वापस चली गयी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों कांग्रेस के अन्य नेताओं के घर पर भी ईडी की टीम दबिश दे सकती है।

छत्तीसगढ़ में आज ईडी की ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने को मिली। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने रायपुर और सुकमा में कांग्रेस नेताओं और उनके करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी है। वहीं, दबिश के दौरान ईडी के अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जिसके बाद ये माना जा रहा है कि आगामी दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि ईडी ने आज कथित शराब घोटाला के मामले को लेकर रेड डाली थी। लेकिन ईडी की कार्यवाही के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।   मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेहद करीबी माने जाने वाले सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित आवास पर आज ईडी की टीम ने दबिश दी। लेकिन इस दौरान सुशील ओझा नहीं मिले। वहीं, परिजनों की मानें तो वो पिछले दो दिन से अपने दोनों मोबाइल छोड़कर घर से गायब हैं। बताया गया कि सुशील ओझा की तलाश में ईडी के अधिकारियों ने नयापार स्थित सद्दाम सोलंकी के घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वहां से भी ईडी की टीम खाली हाथ लौट आई। फिलहाल चौबे कॉलोनी स्थित आवास पर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है।

ज्ञात हो कि आज ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के जोरा स्थित आवास दबिश दी थी। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने कवासी लखमा की कार से कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। वहीं सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी के शासकीय आवास पर अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा सुकमा में ही नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर भी अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। सुकमा में दोनों कांग्रेस नेताओं के घर 5 गाड़ियों में 10 से ज्यादा ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। आशंका जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटालों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज है । जिसमें पूर्व मंत्री को प्रतिमाह 50 लाख रुपए मिलने का जिक्र भी किया गया है।

दरअसल, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गृह निवास नागारास समेत 4 ठिकानों पर छापा मारा गया। यह छापेमारी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, ठेकेदार आरएसएसबी के घर ईडी ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है।

उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले में ईडी ने कुछ दिन पहले केस दर्ज किया था। शायद उसी मामले में कार्रवाई हो रही है। यह छापेमारी सुकमा और रायपुर में हो रही है। रायपुर में ईडी की टीम ने कांग्रेस नेता सुशील ओझा के ठिकानों पर भी दबिश दी है। सुशील ओझा को कवासी लखमा का करीबी माना जाता है। इस छापेमारी को डीएमएफ फंड स्कैम से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि ईडी इस मामले में लंबे समय से कार्रवाई कर रही है। आबकारी घोटाले में कई लोगों जेल में भी हैं। साथ ही बीतते समय के साथ जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। ईडी की छापेमारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है। कवासी लखमा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

ईडी कर रही है शराब घोटाले में जांच

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी जांच कर रही है। ईडी ने एसीबी में FIR दर्ज कराई है, जिसमें 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले का आरोप है। ईडी की जांच में यह सामने आया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट और नकली होलोग्राम के जरिए घोटाले को अंजाम दे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा सिंडिकेट सरकार के इशारों पर ही चलता रहा था। तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी इसकी जानकारी थी और कथित तौर पर कमीशन का बड़ा हिस्सा उनके पास भी जाता था।

Tags:

Latest News

1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज 1000 करोड़ का कथित खेल! हाईकोर्ट का वारंट लेकर रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, महेंद्र गोयनका की तलाश तेज
दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी....
बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई