आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त के खिलाफ बालात्कार का हुआ अपराध दर्ज, महिला से रेप और 3 बार गर्भपात कराने का है गंभीर आरोप

आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त के खिलाफ बालात्कार का हुआ अपराध दर्ज, महिला से रेप और 3 बार गर्भपात कराने का है गंभीर आरोप

 

दंतेवाड़ा : बीजापुर में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ आनंदजी सिंह के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। दंतेवाड़ा जिला में रहने वाली महिला ने सहायक आयुक्त पर शादी का झांसा देकर 7 सालों तक दैहिक शोषण और तीन बार गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के आरोप के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने सहायक आयुक्त के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम दंतेवाड़ा जिला के गीदम थाना क्षेत्र का है। महिला ने गीदम थाने में दंतेवाड़ा में पदस्थ रहे सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ अपराध करवाई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह शादीशुदा है। पति के साथ पारिवारिक विवाद के बाद दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच साल 2018 में उसकी मुलाकात दंतेवाड़ा में पदस्थ सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में तब्दिल हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि आनंदजी सिंह शादीशुदा होने के बाद भी उसके साथ शादी करने का वादा किया। इस दौरान पिछले 7 सालों से वह महिला के साथ दैहिक शोषण करता रहा। इस दौरान महिला तीन बार प्रेग्नेंट भी हुई, जिसका सहायक आयुक्त ने गर्भपात करा दिया । इस दौरान सहायक आयुक्त आनंदजी का दंतेवाड़ा से बीजापुर तबादला भी हो गया। महिला का आरोप है कि जब उसने आनंदजी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने साफ मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने इस मामले की रिपोर्ट गीदम थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बीजापुर में पदस्थ सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सहायक आयुक्त के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर के बाद सहायक आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी; संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों पर लगी मुहर

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध