200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo X300s! लॉन्च से पहले फीचर्स आए सामने

200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo X300s! लॉन्च से पहले फीचर्स आए सामने

Vivo का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300s लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है. कंपनी ने इसके कई बड़े फीचर्स आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिए हैं. इस फोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा और 7100mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है. साथ ही इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर भी दिया जाएगा. चलिए जानते हैं फोन के फीचर्स के बारे में…

दमदार कैमरा और प्रीमियम फीचर्स
Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बोक्सियाओ ने एक Weibo पोस्ट में इस फोन के फीचर्स का खुलासा किया है. Vivo X300s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका मुख्य सेंसर 200 मेगापिक्सल का होगा. यह कैमरा Zeiss ऑप्टिक्स और OIS सपोर्ट के साथ आएगा, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी काफी बेहतर होगी. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा. फोन में Zeiss APO सुपर टेलीफोटो और एडवांस कलर टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जिससे प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी का अनुभव मिलेगा.

परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और कूलिंग सिस्टम
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और Vivo का V3+ इमेजिंग चिप दिया जाएगा. फोन में “Ice Pulse” VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी होगा, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी डिवाइस गर्म नहीं होगा. साथ ही ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए खास वाइब्रेशन मोटर दी जाएगी.

Read More Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा

बैटरी, चार्जिंग और अन्य फीचर्स
Vivo X300s में 7100mAh की बड़ी “Blue Ocean” बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है. यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें एडवांस सिग्नल सिस्टम दिया गया है, जिससे नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद है.

Read More Xiaomi 18 Pro Max लॉन्च: डुअल डिस्प्ले, 8500mAh बैटरी और 200MP कैमरा! जानें कीमत और फीचर्स

Tags:

Latest News

NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार NH-30 पर पुलिस का बड़ा एक्शन: दो कारों में छिपाकर ले जा रहे थे 18.46 किलो गांजा, 4 तस्कर गिरफ्तार
एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड
शादीशुदा पुरुष से संबंध, फिर भी महिला को नहीं मिला घरेलू हिंसा कानून का संरक्षण, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, नाबालिग हिरासत में; दो साल पुरानी रंजिश आई सामने
तिमाही परीक्षा शुरू, किताबें अब भी अधूरी! बिलासपुर में 92 हजार से ज्यादा सरकारी पुस्तकें कम
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Korba Illegal Abortion Case: 15 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का फैसला, तीन डॉक्टर दोषी करार
Raipur Ganesh Jhanki Date Change: बारिश के चलते टली ऐतिहासिक झांकी, अब निकलेगी 28 सितंबर को....
गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से गिरी 14 वर्षीय छात्रा, दो दिन पहले जीते थे दो नेशनल गोल्ड