आ गया 7100mAh बैटरी वाला OnePlus का ये धांसू फोन, Realme-Vivo का बिगाड़ देगा ‘खेल’

आ गया 7100mAh बैटरी वाला OnePlus का ये धांसू फोन, Realme-Vivo का बिगाड़ देगा ‘खेल’

आ गया 7100mAh बैटरी वाला OnePlus का ये धांसू फोन, Realme-Vivo का बिगाड़ देगा ‘खेल’

OnePlus ने लॉन्च किया Nord 5 और Nord CE 5, 7100mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, Sony कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ। कीमत ₹31,999 से शुरू, बिक्री 9 जुलाई से Amazon और OnePlus साइट पर।

वनप्लस की नई नॉर्ड 5 सीरीज को मिड रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इस नई सीरीज में OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 को उतारा है, अहम खासियतों की बात करें तो ये दोनों ही फोन सोनी कैमरा सेंसर, 80 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग, शानदार डिस्प्ले, दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर जैसी खूबियों के साथ उतारे गए हैं. चलिए जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे?

OnePlus Nord CE 5 Specifications
चिपसेट: वनप्लस के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
डिस्प्ले: 120 फ्रेम प्रति सेकेंड टच रिस्पॉन्स रेट के साथ आने वाले इस फोन में 6.77 इंच एमोलेड स्क्रीन मिलेगी. ये फोन 1400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.
बैटरी: 7100 एमएएच की दमदार बैटरी इस फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में ये फोन 2.5 दिनों तक साथ देगा. ये फोन 80 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है.
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल सोनी प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा. इस फोन में एआई का भी सपोर्ट मिलेगा जो आपकी तस्वीरों को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

OnePlus Nord 5 Specifications
प्रोसेसर: इस वनप्लस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8एस जेनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है.
कैमरा: रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT 700 कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा. इसके अलावा फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर भी दिया गया है.
डिस्प्ले: 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ इस फोन में 6.83 इंच एमोलेड स्क्रीन है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है.
बैटरी: इस फोन में 6800 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.

Read More Poco M8 Power भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिप और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया नया स्मार्टफोन

OnePlus Nord 5 Price in India
इस फोन के 8/128 जीबी, 12/256 जीबी और 12/512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 31999 रुपए, 34999 रुपए और 37999 रुपए है. बिक्री की बात करें तो इस फोन की सेल 9 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, ये दोनों ही वनप्लस स्मार्टफोन्स लॉन्च के बाद कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे. मुकाबले की बात करें तो इस रेंज में ये फोन मोटोरोला एज 60 प्रो (कीमत 33999 रुपए) और नथिंग फोन 3ए प्रो (कीमत 33999 रुपए) से होगी.

Read More WhatsApp के 3 नए फीचर्स लॉन्च: ग्रुप चैट होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें कैसे करेंगे काम

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना