तमिलनाडु एक्सप्रेस सूटकेस मिस्ट्री: मानव अंग मिलने के मामले में 27 CCTV खंगाले, लाल बैग वाला संदिग्ध कैमरे में कैद

तमिलनाडु एक्सप्रेस सूटकेस मिस्ट्री: मानव अंग मिलने के मामले में 27 CCTV खंगाले, लाल बैग वाला संदिग्ध कैमरे में कैद

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लावारिस सूटकेस से मानव अंग मिलने के सनसनीखेज मामले की जांच अब तेज हो गई है। इस रहस्यमयी केस की परतें खोलने के लिए चेन्नई रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों ने चेन्नई रेलवे स्टेशन और उसके आसपास लगे 27 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति लाल रंग का बैग लेकर स्टेशन की ओर जाता हुआ दिखाई दिया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यही बैग बाद में तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिला था और उसमें मिले मानव अंगों से उसका कोई संबंध है या नहीं।

आगरा कैंट पर मिला था मानव अंगों से भरा सूटकेस
पूरा मामला 5 अगस्त का है, जब तमिलनाडु एक्सप्रेस आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन के जनरल कोच में एक लावारिस लाल रंग का सूटकेस मिला, जिसकी सूचना बुलंदशहर निवासी विशाल कुमार ने रेलवे हेल्पलाइन पर दी। जब सुरक्षा एजेंसियों ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसके अंदर मानव अंग मिले। इस घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया और जीआरपी ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

27 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई
जांच के दौरान चेन्नई RPF ने रेलवे स्टेशन परिसर के 14 और स्टेशन के बाहर लगे 13, यानी कुल 27 CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की। फुटेज में कई यात्री लाल रंग का बैग लेकर आते-जाते दिखाई दिए, लेकिन एक व्यक्ति ऐसा नजर आया जो संदिग्ध तरीके से उसी रंग का बैग लेकर स्टेशन में प्रवेश करता है और बाद में तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच तक पहुंचता दिखाई देता है। सबसे अहम बात यह है कि कोच से बाहर निकलते समय उसके हाथ में बैग दिखाई नहीं देता।

Read More Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश

अब संदिग्ध की पूरी मूवमेंट खंगाल रही जांच एजेंसियां
RPF अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध व्यक्ति रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा था। इसके लिए स्टेशन रोड, आसपास की सड़कों और शहर के अन्य इलाकों में लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है। अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वह किसी कार, ऑटो, टैक्सी या बाइक से स्टेशन पहुंचा था या पैदल आया था। जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि संदिग्ध की पूरी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

Read More Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम

चेन्नई पहुंची GRP की विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी आगरा कैंट की एक विशेष जांच टीम चेन्नई रवाना की गई है। टीम आज चेन्नई पहुंचकर RPF अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से CCTV फुटेज का विश्लेषण करेगी और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास करेगी। टीम एक से दो दिन तक चेन्नई में रहकर विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी।

बैग कहां से खरीदा गया? इसकी भी होगी जांच
जांच एजेंसियां केवल संदिग्ध व्यक्ति की पहचान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लाल रंग के सूटकेस की भी पूरी पड़ताल की जा रही है। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि जांच टीम बैग की तस्वीरें भी अपने साथ लेकर गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि बैग किस कंपनी का है, कहां से खरीदा गया और क्या उसके जरिए किसी संदिग्ध तक पहुंचा जा सकता है।

कई पहलुओं पर एक साथ जांच
फिलहाल पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां कई बिंदुओं पर समानांतर जांच कर रही हैं

  • सूटकेस स्टेशन तक कैसे पहुंचा?
  • संदिग्ध व्यक्ति कौन है?
  • मानव अंग किसके हैं?
  • हत्या कहां हुई?
  • शव के टुकड़े ट्रेन तक कैसे पहुंचे?
  • क्या इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हैं?

इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट की मदद ली जा रही है। फिलहाल, यह मामला जांच के अधीन है और एजेंसियों को उम्मीद है कि CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया जा सकेगा।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार