लखनऊ : महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म करने का आरोप......... नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

लखनऊ : महिला पर 9वीं के छात्र से दुष्कर्म करने का आरोप......... नैनीताल ले जाकर किया गंदा काम…फिर अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 10 लाख

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है। यहाँ एक महिला पर आरोप लगा है कि उसने 17 वर्षीय एक किशोर (कक्षा 9वीं का छात्र) को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले गई, जहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने छात्र का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रही थी ।

यह मामला 17 फरवरी को शुरू हुआ, जब किशोर अचानक घर से लापता हो गया। परिवार के सदस्य उसकी तलाश में लगे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था, जिससे परिवार को बहुत चिंता हुई। कई दिनों तक खोजबीन के बाद, परिजनों को पता चला कि उनका बेटा कैंपबेल रोड पर अपने एक दोस्त के घर जाता था। जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके बेटे को उसके दोस्त की भाभी अपने साथ कहीं ले गई है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई
परिजनों की शिकायत के आधार पर 21 फरवरी को पुलिस ने किशोर को नैनीताल से बरामद किया। घर लौटने के बाद किशोर काफी डरा हुआ था। परिजनों को जब उसकी बात पता चली, तो उन्होंने उसकी आपबीती सुनी। पीड़ित किशोर ने बताया कि आरोपी महिला ने उसे बहला-फुसलाकर नैनीताल ले गई। रास्ते में ही उसका सिम कार्ड निकाल कर फेंक दिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। नैनीताल के एक होटल में महिला ने उसके साथ गलत काम किया और उसकी फोटो व वीडियो बना लिए।

Read More Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

ब्लैकमेलिंग और फिरौती की धमकी
घर लौटने के बाद, आरोपी महिला ने किशोर को अलग-अलग नंबरों से मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। यदि पैसे नहीं दिए गए, तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी भी दे रही थी। किशोर के परिजनों ने तुरंत ही इसकी शिकायत ठाकुरगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

Read More CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?

पुलिस ने पीड़ित किशोर और उसकी मां की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ वसूली, धमकी, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि किशोर और महिला नैनीताल गए थे। पुलिस ने मामले की डिजिटल जांच शुरू कर दी है, जिसमें मोबाइल लोकेशन और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह मामला लखनऊ में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस और सिस्टम से उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी महिला को शीघ्र ही गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वहीं, परिवार और समाज इस तरह के मामलों से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं ताकि बच्चों का शोषण रोका जा सके। अभी कुछ दिनों पहले ही इस तरह के एक मामला सामने आया था जिसमें एक शिक्षिका ने अपने ही एक छात्र के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत की थी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार