पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने

कोलकाता। Kolkata के भवानीपुर इलाके में चुनावी माहौल के बीच एक आश्रम में साधु-संतों के साथ कथित दुर्व्यवहार और हमले की घटना ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। वार्ड नंबर 70 स्थित पद्मपुकुर क्षेत्र के इस आश्रम में रहने वाले साधुओं को जबरन बाहर निकालने और उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद मामला राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है।

भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार Suvendu Adhikari ने इस घटना को लेकर सीधे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में समर्थकों ने आश्रम में पहुंचकर साधुओं को डराया-धमकाया, उनके मोबाइल छीन लिए और आश्रम की पानी-बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। साधुओं ने भी आरोप लगाया कि वे धार्मिक गतिविधियों में लगे थे, तभी उनके साथ यह घटना हुई, जिससे उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है।

इस मुद्दे पर Suvendu Adhikari ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भवानीपुर में सनातन धर्म का प्रचार करना अपराध बन गया है। उन्होंने राज्य सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया और कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं।

Read More 9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से पार्षद असीम बसु ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर वे मौके पर पहुंचे थे, जहां कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे, जिससे इलाके में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही थी। फिलहाल, यह मामला राजनीतिक बयानबाजी के बीच उलझता जा रहा है और प्रशासन की भूमिका पर भी नजरें टिकी हुई हैं।

Read More Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार