Firozabad Firing: छोटी सी बात पर बड़ा बवाल, बिटोरा गिरा तो गांव में गूंजी गोलियों की आवाज, 2 महिलाएं और मासूम घायल

Firozabad Firing: छोटी सी बात पर बड़ा बवाल, बिटोरा गिरा तो गांव में गूंजी गोलियों की आवाज, 2 महिलाएं और मासूम घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गांव त्रिलोकपुर में उपलों (कंडों) के बिटोरे गिरने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा ताबड़तोड़ फायरिंग तक पहुंच गया, जिसमें दो महिलाएं और एक 8 वर्षीय बच्चा गोली लगने से घायल हो गए।

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जब ओमप्रकाश जाटव ट्रैक्टर-ट्रॉली से आलू लेकर कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली से सड़क किनारे रखे धर्मवीर जाटव के उपलों के बिटोरे गिर गए, जिस पर धर्मवीर की पत्नी नीरज ने विरोध जताया। आरोप है कि विवाद के दौरान कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि नीरज ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद धर्मवीर अपने परिवार के साथ शिकायत करने ओमप्रकाश के घर पहुंचे। यहीं पर विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में नीरज की जेठानी रेखा देवी और देवरानी नीलम देवी के हाथ में गोली लगी, जबकि 8 वर्षीय रोहित के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए।

Read More J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में उपलों के बिटोरे गिरने को लेकर विवाद की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह गंभीर आपराधिक घटनाओं में बदल सकते हैं।

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO