मेरठ में बड़ा धमाका, खुला अवैध फैक्ट्री का राज; रिहायशी इलाके में चल रहा था बारूद का कारोबार

मेरठ में बड़ा धमाका, खुला अवैध फैक्ट्री का राज; रिहायशी इलाके में चल रहा था बारूद का कारोबार

मेरठ। मेरठ के मुरलीपुर गांव में एक बड़ा हादसा टल गया, जब कैंडल फैक्ट्री की आड़ में कथित रूप से संचालित अवैध पटाखा यूनिट में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर पहुंचे लोगों के होश तब उड़ गए, जब उन्हें अंदर भारी मात्रा में बारूद, पटाखे और विस्फोटक सामग्री मिली। इस घटना ने प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से यह गतिविधि चल रही थी, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। फैक्ट्री को कैंडल निर्माण इकाई बताकर संचालित किया जा रहा था, जबकि अंदर पटाखे और बम तैयार किए जा रहे थे। हादसे के समय परिसर में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मौजूद थी। यदि धमाका और बड़ा होता, तो आसपास के रिहायशी इलाके में भारी जनहानि हो सकती थी।

घटना के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे और निर्माण सामग्री जब्त करते हुए फैक्ट्री संचालक और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अवैध पटाखा फैक्ट्री इतने लंबे समय तक कैसे संचालित होती रही और जिम्मेदार विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली ?

Read More महासमुंद में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला पंच की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आईं कालंद्री दीवान

 

Read More गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 31 हजार किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस

Tags:

Latest News

14 एकड़ जमीन देने वाले बीएसपी का ट्रस्ट से प्रतिनिधित्व खत्म, 2018 के संशोधन पर हाई कोर्ट ने दी दीवानी अदालत जाने की राह 14 एकड़ जमीन देने वाले बीएसपी का ट्रस्ट से प्रतिनिधित्व खत्म, 2018 के संशोधन पर हाई कोर्ट ने दी दीवानी अदालत जाने की राह
सौरभ चंद्राकर की वापसी के बाद गरमाई सियासत, बैज ने पूछा- रवि उप्पल और शुभम सोनी कब आएंगे भारत?
गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 31 हजार किसानों को मिलेगा 51 करोड़ का बोनस
महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर से होगी CBI की पूछताछ, CM विष्णुदेव साय बोले- कई और नामों का हो सकता है खुलासा
सुकमा में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48.740 बल्क लीटर शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख का जुर्माना, जानिए पूरा मामला
हसदेव नदी के बैराज में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों के प्रबंधन पर हाईकोर्ट सख्त, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन का देना होगा शपथपत्र
बाफना हाउस मामला: अंतिम संस्कार से पहले शव पर दिखे संदिग्ध निशान, प्राइवेट पार्ट में सूजन और कॉटन मिलने का दावा
असम में बहुविवाह करने वाले सरकारी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, कैबिनेट ने सेवा नियमों में संशोधन को दी मंजूरी
कार की जिद में खुद ही बन गया अपहर्ता, पिता से मांगी 5 लाख की फिरौती, चार घंटे की तलाश के बाद सेलर में मिला
नवा रायपुर में बनेगा मध्य भारत का पहला न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी सेंटर, 250 करोड़ का प्रस्ताव; 22 हजार की PET-CT जांच 10 हजार में होने की उम्मीद