चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार

चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार

कोलकाता। Kolkata में विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व शिक्षा मंत्री Partha Chatterjee के नाकतला स्थित आवास पर छापेमारी करते हुए कई अहम दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों को जब्त किया। अधिकारियों ने मौके पर पूर्व मंत्री से पूछताछ भी की, जिससे मामले में नई जानकारी सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें कथित तौर पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और वित्तीय लेनदेन के आरोप हैं। इसी सिलसिले में ईडी ने चटर्जी के करीबी और कथित बिचौलिए प्रसन्न कुमार के न्यूटाउन स्थित ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी, ताकि पूरे नेटवर्क और फंडिंग चैनल को खंगाला जा सके।

गौरतलब है कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में Partha Chatterjee को जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया गया था, जब उनकी सहयोगी के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ था। बाद में उन्हें नवंबर में जमानत मिल गई थी, लेकिन जांच एजेंसियां लगातार इस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

Read More Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए

चुनावी माहौल के बीच हुई इस कार्रवाई ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को एक बार फिर गरमा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की छापेमारी से चुनावी समीकरणों पर असर पड़ सकता है, वहीं ईडी का कहना है कि उसकी कार्रवाई पूरी तरह सबूतों और जांच प्रक्रिया के आधार पर की जा रही है।

Read More CEC Gyanesh Kumar पर SC का बड़ा रुख: निलंबन पर अंतरिम रोक से इनकार, SIR फैसलों पर EC से मांगा जवाब; कानून टूटा तो कार्रवाई के संकेत

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार