पत्रकार हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार , सुरेश चन्द्राकर के ठिकानों पर स्टेट GST का छापा, 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

पत्रकार हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार , सुरेश चन्द्राकर के ठिकानों पर स्टेट GST का छापा, 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

पत्रकार हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार , सुरेश चन्द्राकर के ठिकानों पर स्टेट GST का छापा, 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा रायपुर : पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का गुनाहगार सुरेश चंद्राकर पर प्रशासन ने चौतरफा एक्शन लिया है। एक तरफ उसके अवैध बाड़े पर बुलडोजर चला है, तो वहीं दूसरी तरफ जीएसटी का […]

पत्रकार हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार , सुरेश चन्द्राकर के ठिकानों पर स्टेट GST का छापा, 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

रायपुर : पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का गुनाहगार सुरेश चंद्राकर पर प्रशासन ने चौतरफा एक्शन लिया है। एक तरफ उसके अवैध बाड़े पर बुलडोजर चला है, तो वहीं दूसरी तरफ जीएसटी का छापा उसके कारोबार को लेकर पड़ा है। सुरेश चंद्राकर की 2 करोड़ की टैक्स चोरी जीएसटी डिपार्टमेंट ने पकड़ी है।

PWD ठेकेदार के रूप में सुरेश चंद्राकर ने टैक्स की चोरी की थी। विक्रेता ने इन विसंगतियों को स्वीकार करते हुए 30 दिसंबर 2024 को 30 लाख रूपये टैक्स का प्रारंभिक भुगतान किया है। अन्य भुगतान दस्तावेजों के सत्यापन के बाद भी लंबित हैं। विभाग द्वारा जीएसटी रिटर्न और बैंक विवरणों के मिलान सहित रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे अंतिम देयता निर्धारित की जा सके।

Read More छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026: भिलाई, रिसाली, बीरगांव और भिलाई-चरौदा में महापौर के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जीएसटी का अपवंचन करने वाले वाणिज्यिक फर्मों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में राज्य वाणिज्यिक कर विभाग ने बीजापुर जिले में स्थित सड़क निर्माण करने वाली फर्म मेसर्स सुरेश चंद्राकर के परिसरों पर विगत 27 दिसंबर को निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि फर्म ने विगत वित्तीय वर्षों में 2 करोड़ से अधिक की अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया है। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

Read More कांकेर में ACB का बड़ा एक्शन: डेढ़ लाख की रिश्वत लेते GST असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, रायपुर-जगदलपुर टीम ने बिछाया जाल

राज्य वाणिज्यिक कर विभाग की जांच में पाया गया है कि फर्म द्वारा विगत वर्षों में पात्रता से अधिक आईटीसी दावों की पहचान की गई है। वाहनों और कपड़ों जैसे अपात्र वस्तुओं पर आईटीसी का दावा किया गया जो जीएसटी प्रावधानों के खिलाफ है। व्यावसायिक स्थल पर आवश्यक रिकॉर्ड और चालान अधूरे पाए गए हैं। सीमेंट और सरिया के क्रय दिखाकर बड़ी राशि का इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया है, उस अनुपात में बिटूमीन क्रय नहीं दिखाया है।

Tags:

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में