नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल

नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल

मुंगेली: डोड़ा गांव की तस्वीर ने डबल इंजन सरकार के विकास और सुशासन के दावों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ गांवों तक बिजली और नल से पानी पहुंचाने की योजनाओं की बात होती है, दूसरी तरफ ग्रामीणों का दावा है कि वे 45 दिनों से बिजली के लिए तरस रहे हैं और पीने के पानी के लिए 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तय करने को मजबूर हैं।

सरकार से सवाल है कि क्या 45 दिनों तक बिजली का इंतजार करना ग्रामीणों की मजबूरी है या व्यवस्था की नाकामी? नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के अगले ही दिन वह खराब हो गया, तो तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? CM हेल्पलाइन और बिजली विभाग में शिकायतों के बावजूद समस्या लंबी क्यों खिंची?

अगर गांव में जल जीवन मिशन की व्यवस्था है, तो नल में पानी क्यों नहीं? अगर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभाग जिम्मेदार है, तो ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट तक आने की नौबत क्यों आई? क्या प्रशासन तब तक इंतजार करता रहेगा, जब तक ग्रामीण अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर न हो जाएं?

Read More CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई

सबसे बड़ा सवाल यह है कि राजधानी से कुछ ही दूरी पर बसे गांव में 45 दिनों तक बिजली और पानी का संकट बना रह सकता है, तो सरकार की जमीनी निगरानी व्यवस्था आखिर कहां है? क्या अधिकारियों की जिम्मेदारी सिर्फ शिकायत मिलने के बाद निर्देश जारी करने तक है, या यह सुनिश्चित करना भी उनकी जवाबदेही है कि समस्या वास्तव में खत्म हुई या नहीं?

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

अब आश्वासन नहीं, नतीजा चाहिए
कलेक्ट्रेट पहुंच चुके ग्रामीणों को एक और आश्वासन नहीं, बिजली की बहाली और नियमित पेयजल आपूर्ति चाहिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद अब असली परीक्षा बिजली विभाग और प्रशासन की है। सरकार को यह जवाब देना होगा कि डोड़ा के ग्रामीणों को 45 दिनों का अंधेरा और पानी के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ आखिर कब खत्म होगी। क्योंकि विकास की असली तस्वीर सरकारी दावों से नहीं, गांव के घर में जलते बल्ब और नल से निकलते पानी से तय होती है।

Tags:

Latest News

उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक
CG News: छत्तीसगढ़ में 21 सितंबर से जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, 23 से इमरजेंसी सेवाओं पर भी संकट! 17 मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी
ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश