विधानसभा उप चुनाव में हार से कांग्रेस में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

विधानसभा उप चुनाव में हार से कांग्रेस में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

विधानसभा उप चुनाव में हार से कांग्रेस में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद शक्ति सिंह गोहिल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उनकी जगह शैलेश परमार को नया अध्यक्ष बनाया गया है। विसावदर और कड़ी सीट पर कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

8ff270ef15e08f19d19b210a8488b5a21750677225897124_originalगुजरात में हुए विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस को हार मिली. इस हार के बाद आज 23 जून को शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कडी-विसावदर उपचुनाव में करारी हार के बाद ये फैसला लिया है. गोहिल की जगह अब शैलेश परमार प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे. परमार अहमदाबाद के दानिलिमदा सीट से विधायक हैं.

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि मुझे भारत की सबसे पुरानी और बेशक, भारत की सबसे अच्छी राजनीतिक पार्टी का अनुशासित सिपाही होने पर बहुत गर्व है. मैंने कड़ी मेहनत की है और हमेशा अपनी पार्टी को सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है. दुर्भाग्य से, हम आज सफल नहीं हुए. हम विसावदर और कादी उपचुनाव हार गए हैं.

उन्होंने कहा, ''मैं माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हमारे दूरदर्शी नेता राहुल गांधी, महासचिव, संगठन, वेणुगोपाल और बेशक हमारे गतिशील गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक से प्राप्त निरंतर समर्थन और सहयोग की सराहना करता हूं.'' गोहिल ने एक्स पोस्ट में कहा, ''राजीव गांधी और सोनिया गांधी का मार्गदर्शन मेरे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है जिसने मुझे एक व्यक्ति और जनसेवक के रूप में आकार दिया है और मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा.''

Read More ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग

राज्यसभा के सदस्य गोहिल ने कहा, ''हमारी कांग्रेस पार्टी और इसकी गौरवशाली परंपरा की सच्ची भावना में, मैंने नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की है और कुछ घंटों पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है.'' शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, ''मैं अपने सभी पार्टी नेताओं, पार्टी के बेहतरीन बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, मेरे शुभचिंतकों, मीडिया और अन्य सभी लोगों को उनके समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं. मेरा मानना ​​है कि हमारी पार्टी किसी भी पद या व्यक्ति से ज़्यादा महत्वपूर्ण है. मैं निश्चित रूप से कांग्रेस का अनुशासित सिपाही बना रहूंगा. हमेशा. जय कांग्रेस. जय हिंद.''

Read More माटी की महक, खेती की परंपरा और हरेली का उत्सव! CM साय ने की औजारों की पूजा, देखे LIVE

विसावदर उप-चुनाव में आप के गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही. 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप ने जीत दर्ज की थी. हालांकि आप विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद यहां फिर उप-चुनाव कराया गया और इटालिया ने जीत दर्ज की.

इटालिया को 75942 वोट मिले. वहीं बीजेपी के किरीट पटेल को 58388 वोट मिले. कांग्रेस के नितिन रणपरिया को 5501 वोट मिले. कडी से बीजेपी के उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा ने जीत दर्ज की. उन्हें 99742 वोट मिले. कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 60290 वोट मिले. वहीं आप के जगदीश चावड़ा को 3090 वोट मिले. कडी सीट बीजेपी विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी.

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा
समुद्र में गायब हुई 8 मछुआरों की नाव, 13 अगस्त को लौटना था लेकिन नहीं आई वापस; GPS-फोन बंद, Coast Guard ने शुरू की तलाश