अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा: एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर क्रैश, 242 यात्रियों के मारे जाने की आशंका , वीडियो

अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा: एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर क्रैश, 242 यात्रियों के मारे जाने की आशंका , वीडियो

image_search_1749725707578

अहमदाबाद। गुरुवार (12 जून 2025) दोपहर अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे और सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह दर्दनाक हादसा मेघानीनगर इलाके में हुआ, जहां प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल या किसी आसपास की इमारत से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

हादसे के बाद मेघानीनगर में आग की विशाल लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था। शुरुआती तस्वीरों में विमान का एक विंग टूटा हुआ और पूरा विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। विमान का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका है, और जिस बिल्डिंग से यह टकराया, वह भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागते नजर आए।

Read More शादी के 5 दिन बाद ‘दुल्हन’ गायब! घर से लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार होने का आरोप, आगरा में कोर्ट के आदेश पर FIR

राहत और बचाव कार्य जारी, अस्पताल में इमरजेंसी घोषित

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछारों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की। फिलहाल, आग पर कुछ हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य अभी भी युद्धस्तर पर जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पास के सिविल अस्पताल में सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, और आपातकालीन व्यवस्था शुरू कर दी गई है।यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेकऑफ के दौरान किसी तकनीकी खराबी या बाउंड्री से टकराव ही इस भयावह हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। पूरे शहर में इस दुखद घटना को लेकर शोक की लहर है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध