विधायक की संदिग्ध मौत, गोली कांड पर पुलिस का आया बयान

विधायक की संदिग्ध मौत, गोली कांड पर पुलिस का आया बयान

विधायक की संदिग्ध मौत, गोली कांड पर पुलिस का आया बयान पंजाब : लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है. गोगी लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से AAP के विधायक थे। पुलिस के मुताबिक गोली लगने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, […]

विधायक की संदिग्ध मौत, गोली कांड पर पुलिस का आया बयान


पंजाब : लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है. गोगी लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से AAP के विधायक थे। पुलिस के मुताबिक गोली लगने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि यह घटना शुक्रवार की देर रात (12 बजे) हुई । गोली लगने के बाद AAP विधायक गुरप्रीत गोगी को विधायक को डीएमसी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।


पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि विधायक की मौत के मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा. जांच जारी है. बता दें कि गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे । उन्होंने पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान लुधियाना से दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया था। आम आदमी पार्टी के विधायक की मौत के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के बाहर उनके समर्थक जुटना शुरू हो गए हैं। घटना को देखते हुए अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी खुलकर जानकारी नहीं दे रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उनकी मौत गोली लगने से हुई है. हालांकि, पुलिस यह नहीं बता रही है कि उन्हें किन परिस्थितियों में गोली लगी है ।

Read More तीन महीने पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, संप्रेक्षण गृह के बाहर घात लगाकर बैठे तीन नाबालिगों ने की हत्या


Tags:

Latest News

दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी.... दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी....
बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी