महादेव एप्प के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर, मालिक रवि उप्पल श्रीलंका से गिरफ्तार

महादेव एप्प के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर, मालिक रवि उप्पल श्रीलंका से गिरफ्तार

महादेव एप्प के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर, मालिक रवि उप्पल श्रीलंका से गिरफ्तार रायपुर : प्रदेश में छाए हुए महादेव आनलाइन सट्टे के संचालकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर एवं रवि उत्पल को श्रीलंका से गिरफ्तार किया है। सभी […]

महादेव एप्प के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर, मालिक रवि उप्पल श्रीलंका से गिरफ्तार

रायपुर : प्रदेश में छाए हुए महादेव आनलाइन सट्टे के संचालकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर एवं रवि उत्पल को श्रीलंका से गिरफ्तार किया है। सभी उच्च स्तरीय जांच एजेंसी अपनी पूरी पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जल्द रायपुर पुलिस को सौपेंगी। और जल्दी ही महादेव एप्प ऑनलाइन सट्टा कारोबार के मालिक और दोनों कर्ता-धर्ता को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाया जा सकता है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस मामलें में जल्दी ही कई बड़े नामों का खुलासा कर सकती है। जानकारी श्रीलंका के सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है। विरुद्ध रायपुर पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (एल ओ सी)जारी कराया गया है। यह सर्कुलर ब्यूरो ऑफ़ इमिग्रेशन, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में आनलाइन सट्टा महादेव एप के जरिए करोड़ों रुपये का गोरखधंधा चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ रायपुर पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। मुख्य आरोपित अभी भी पकड़ में नहीं आए हैं। राज्य सरकार द्वारा आनलाइन सट्टा को गैर जमानती अपराध के अंतर्गत लाया जा चुका है, महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर एवं रवि उत्पल के विरुद्ध रायपुर पुलिस द्वारा ब्यूरो ऑफ़ इमिग्रेशन, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से एल ओ सी (लुकआउट सर्कुलर) जारी कराया गया है। इसलिए अब पुलिस फिर से फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। रायपुर पुलिस द्वारा ब्यूरो आफ इमिग्रेशन, गृह मंत्रालय भारत सरकार से एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी कराया गया है। दोनों आरोपित दुर्ग के रहने वाले हैं। लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, इन आरोपियों की एयरपोर्ट पर निगरानी की जाएगी, जिससे देश से बाहर जाने या किसी दूसरे देश में मौजूदगी का पता चलते ही गिरफ्तार किया जा सके। वहीं रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आनलाइन सट्टे से जुड़े 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रायपुर, राजनांदगांव, ओडिशा के नुआपाड़ा जिला स्थित खरियार रोड, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से पकड़ा गया है।

आनलाइन सट्टा के संचालन में 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। महादेव एप और रेड्डी अन्ना एप के जरिए सट्टा का संचालन किया जा रहा था। 150 बैंक खातों में करोड़ों के लेने-देन का हिसाब मिला था। खाते से पुलिस ने 48 लाख रुपये फ्रीज करवाए हैं। बैंक खाते अलग-अलग राज्यों के हैं। जिनकी जांच की जा रही। पुलिस उन पर भी शिकंजा कसेगी। इस मामले में जोगी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके द्वारा विशाखापट्टनम में टीम को लीड कर रहा था। सटोरियों के कब्जे से पांच लैपटाप, 50 मोबाइल फोन, चार बैंक पासबुक, चार चेक बुक, आठ एटीएम कार्ड, एक वाइ-फाइ राउटर और करोड़ों रुपये के सट्टा का हिसाब-किताब का चार रजिस्टर जब्त किया गया है।

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सोमवार को मामले का राजफाश करते हुए बताया कि अभनपुर थाने में अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने आरोपित मधुकर सिंहा को गिरफ्तार किया। पूछताछ और उसके मोबाइल फोन को चेक करने पर उसके मोबाइल फोन में रेड्डी अन्ना आन लाइन सट्टा का लिंक से सट्टा का संचालन करने साथ ही सट्टा के पैसों का लेन-देन का हिसाब होना पाया गया। जिस पर न्यू राजेन्द्र नगर निवासी करण सिंग घई, डोंगरगढ़ निवासी नवीन अग्रवाल, विशाखापट्टनम के मुखिया राममूर्ति सहित अन्य व्यक्तियों का नाम बताने के साथ ही ओडिशा एवं विशाखापट्टनम में बैठकर आन लाइन सट्टा का संचालन करना बताया गया। जिस पर टीम ने छापामार कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी की

Read More हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई

Tags:

Latest News

आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब   आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित
सत्य निकेतन PG हादसे में चौथी गिरफ्तारी, संचालक सुधांशु पकड़ा गया; आज कोर्ट में पेशी, जर्जर इमारत हटाने का काम शुरू
हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार
जब सिस्टम नहीं बना सका रास्ता, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान! चंदा जुटाया, श्रमदान किया और बना डाला आवागमन का रास्ता
दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षित रेल परिचालन पर दिया जोर
बारिश ने खोल दी सड़क की पोल! नरदहा में गड्ढे बने आफत, बार-बार की मरम्मत से ग्रामीण परेशान
100 का प्रावधान, 345 आबादी पट्टे बांटने का दावा! आरंग की दरबा पंचायत में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग
डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज
7,200mAh बैटरी के साथ iQOO का धांसू 5G फोन लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 44W चार्जिंग; कीमत ₹28,999
Cancer Cases in India: भारतीय पुरुषों में इन 4 कैंसर का खतरा ज्यादा, AIIMS डॉक्टर ने बताए प्रमुख कारण और चेतावनी संकेत
बिलासपुर: मैरिज हॉल व रिसॉर्ट की गाड़ियां सड़क पर, रोजाना जाम से जूझ रहे लोग