Middle East War Update: तेहरान में बमबारी, लेबनान-गाजा में भी हमले… युद्ध ने लिया खतरनाक मोड़

Middle East War Update: तेहरान में बमबारी, लेबनान-गाजा में भी हमले… युद्ध ने लिया खतरनाक मोड़

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। 25वें दिन इजरायल ने तेहरान समेत कई अहम ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमले किए हैं, जबकि ईरान ने खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अब जवाबी कार्रवाई और भी तेज होगी और इसमें अमेरिका भी अछूता नहीं रहेगा।

तेहरान में बड़े हमले, खुफिया ठिकाने निशाने पर
इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने रातभर चले ऑपरेशन में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया। इन हमलों में IRGC के दो इंटेलिजेंस मुख्यालय और ईरानी खुफिया मंत्रालय की एक इमारत भी शामिल बताई जा रही है। तेहरान में हुए इन हमलों के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

लेबनान और गाजा में भी हमले तेज
इजरायल ने लेबनान और गाजा पट्टी में भी मिसाइल हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई इलाकों में नागरिक ठिकाने भी प्रभावित हुए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ गई है।

Read More अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद

ईरान की चेतावनी: ‘अब नहीं रुकेगा हमला’
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने साफ कहा है कि अगर नागरिकों को निशाना बनाया गया, तो इजरायल पर “बेरोकटोक” मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाएंगे। ईरान ने यह भी आरोप लगाया कि इजरायल युद्ध की आड़ में बड़े पैमाने पर हमले कर रहा है।

Read More Saudi Arabia: मक्का के आसमान में ड्रोन से मचा हड़कंप! सऊदी एयर डिफेंस ने किया इंटरसेप्ट, हूतियों ने मक्का को निशाना बनाने से किया इनकार

अमेरिका को भी दी सीधी धमकी
IRGC से जुड़े वरिष्ठ नेता मोहसिन रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला हुआ, तो खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी जहाज़ों को निशाना बनाया जाएगा। यह बयान इस संघर्ष को और व्यापक युद्ध में बदलने की आशंका बढ़ा रहा है।

वैश्विक तनाव चरम पर
लगातार बढ़ते हमलों और कड़े बयानों के बीच यह संघर्ष अब क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक संकट में बदलता दिख रहा है। ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके गहरे असर की आशंका जताई जा रही है।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल