Colombia Plane Crash: टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद C-130 विमान क्रैश, 34 सैनिकों की मौत, 100 से ज्यादा थे सवार

Colombia Plane Crash: टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद C-130 विमान क्रैश, 34 सैनिकों की मौत, 100 से ज्यादा थे सवार

नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में एक बड़ा सैन्य विमान हादसा सामने आया है, जहां वायुसेना का C-130 हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट टेक-ऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। यह हादसा पुटुमायो प्रांत के प्यूर्टो लेगुइज़ामो एयरपोर्ट के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह एयरपोर्ट से करीब 1.5 किलोमीटर दूर एक ग्रामीण इलाके में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।

इस दुर्घटना में अब तक 34 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक घायल सैनिकों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान में सवार लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 100 से अधिक सैन्यकर्मी मौजूद थे। कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो अर्नुल्फो सांचेज ने बताया कि यह विमान सेना की दो टुकड़ियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के मिशन पर था। विमान में सैनिकों के साथ हथियार और सैन्य उपकरण भी लदे हुए थे।

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया, लेकिन दुर्घटनास्थल घने जंगलों से घिरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आपातकालीन टीमें लगातार मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। इस दुखद घटना पर गुस्तावो पेट्रो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश और सेना के लिए अपूरणीय क्षति बताया और सैन्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के संकेत दिए हैं।

Read More Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता

C-130 हरक्यूलिस विमान को दुनिया के सबसे भरोसेमंद सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों में गिना जाता है, जो कठिन परिस्थितियों में भी संचालन के लिए जाना जाता है। ऐसे में टेक-ऑफ के तुरंत बाद इसका क्रैश होना गंभीर तकनीकी या ऑपरेशनल खामी की ओर इशारा करता है। हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है, जो दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विश्लेषण करेगी।

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल