एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने खोला मोर्चा, महाभियोग की मांग कर दी 

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने खोला मोर्चा, महाभियोग की मांग कर दी 

अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके बेहद करीबी रहे एलन मस्क के बीच रार बढ़ती ही जा रही है। अब इसमें ताजा मोड़ यह आया है कि एलन मस्क ने खुलेआम ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि ट्रंप की जगह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अमेरिका का नया राष्ट्रपति बनाया जाए। बता दें कि पिछले कुछ वक्त में ट्रंप और मस्क के बीच काफी ज्यादा टकराव देखने को मिल रहा है। यह अपने आप में काफी अप्रत्याशित है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मस्क ट्रंप के बेहद करीबी थे। इसके अलावा ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने सरकार में अहम पद भी संभाला था। 

 एलन मस्क ने इसको लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर काफी कुछ लिखा है। मस्क ने लिखा है कि वक्त आ गया है कि असली बम गिराया जाए। डोनाल्ड ट्रंप का नाम इप्सटन फाइल्स में है। यही वजह है कि इन फाइलों को सार्वजनिक नहीं किया रहा है। आगे उन्होंने लिखा है कि दिन शुभ हो डीजेटी। ट्रंप ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि वह अपने खूबसूतर और बड़े बिल का विरोध करने के चलते एलन मस्क से काफी निराश हैं। इसके एक घंटे बाद ही एलन मस्क ने यह बातें सोशल मीडिया पर लिखी हैं। मस्क ने अपनी इप्सटन फाइल्स पोस्ट पर आगे भी लिखा है। टेक बिलियनेयर ने लिखा है कि भविष्य के लिए इस पोस्ट को मार्क कर लीजिए। सच्चाई बाहर आएगी। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियोग को लेकर भी सहमति जताई। बता दें कि बीते नौ महीनों में डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के संबंध बेहद शानदार रहे। लेकिन पिछले हफ्ते से दोनों के रिश्तों में खटास आ चुकी है। इसमें भी पिछले 24 घंटे तो बहुत ही ज्यादा विस्फोटक रहे हैं। एक बेहद खूबसूरत बिल को दोनों के बीच पैदा हुआ मतभेद अब सरेआम हो चुका है। दोनों ही एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल