महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने 2 लोगो को न्यायालय में आज पेश किया भोपाल और कलकत्ता से पकड़ा गया है मेन ऑपरेटर; मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाला में भी होगी सुनवाई

महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने 2 लोगो को न्यायालय में आज पेश किया भोपाल और कलकत्ता से पकड़ा गया है मेन ऑपरेटर; मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाला में भी होगी सुनवाई

महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने 2 लोगो को न्यायालय में आज पेश किया भोपाल और कलकत्ता से पकड़ा गया है मेन ऑपरेटर; मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाला में भी होगी सुनवाई   रायपुर : महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को लेकर ED की टीम रायपुर कोर्ट पहुंची […]

महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने 2 लोगो को न्यायालय में आज पेश किया भोपाल और कलकत्ता से पकड़ा गया है मेन ऑपरेटर; मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाला में भी होगी सुनवा

 

रायपुर : महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को लेकर ED की टीम रायपुर कोर्ट पहुंची है। मामले की सुनवाई के लिए छुट्टी के दिन भी कोर्ट खोला गया है। ED ने शुक्रवार को भोपाल से तलरेजा और कोलकाता से सूरज को गिरफ्तार किया था।

Read More अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज

ED दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। जांच के दौरान तलरेजा और रतनलाल जैन के शुभम सोनी के साथ करोड़ों का ट्रांजेक्शन मिला था। शुभम सोनी अभी फरार है। वहीं सूरज चोखानी पर शेयर मार्केट में महादेव सट्टा का पैसा लगाने का आरोप है।

Read More अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग

इसके अलावा रायपुर की विशेष कोर्ट में आज महादेव सट्टा, मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनील दम्मानी के बेल एप्लिकेशन पर भी सुनवाई होगी। शराब घोटाला मामले में पंजीयन पर तर्क होगा। कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार बसंत चंद्राकर, निखिल चंद्राकर और दीपेश टांक को लेकर भी सुनवाई होगी।

दरअसल, दो सप्ताह पहले ED ने भिलाई से 25 साल के नीतीश दीवान को गिरफ्तार किया था। वैशाली नगर का रहने वाला नीतीश दीवान महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर के साथ ऐप के पैनल ऑपरेटर का काम करता था और 2 साल तक दुबई में रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी निशानदेही पर ही टीम तलरेजा तक पहुंची है।

28 फरवरी को रायपुर सहित कई जगह मारे थे छापे

ED ने 28 फरवरी को रायपुर सहित कोलकाता, गुरुग्राम, दिल्ली, इंदौर और मुंबई में एक साथ छापे मारे थे। सूत्रों के मुताबिक, ED ने इस मामले में एक हवाला ऑपरेटर हरिशंकर टिबरेवाल की पहचान की है। वह कोलकाता का रहने वाला है और फिलहाल दुबई में रहता है।

स्काई एक्सचेंज ऐप का संचालन कर रहा था टिबरेवाल

बताया जा रहा है कि टिबरेवाल ने कही महादेव ऐप के प्रमोटरों के साथ मिलकर कथित रूप से अवैध सट्टेबाजी ऐप स्काई एक्सचेंज का संचालन भी किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, टिबरेवाल की ही 580.78 करोड़ की संपत्ति को PMLA के तहत जब्त किया गया है।

जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी टिबरेवाल सट्टेबाजी

जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी टिबरेवाल सट्टेबाजी में मिली रकम को अपनी दुबई स्थित इकाइयों से विदेशी पोर्टफोलियो (FPI) के जरिए भारतीय शेयर बाजार में निवेश कर रहा था। उसने अपने कई सहयोगियों को कंपनियों का निदेशक बना रखा जो इसमें शामिल थे।

अब तक 10 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में ED अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी ने पहले कहा था कि महादेव ऐप से हुई अवैध कमाई का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था। अब तक, ED ने इस मामले में दो आरोप पत्र दायर किए हैं।

इनमें कथित अवैध सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप के दो मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ आरोप पत्र शामिल हैं। इसने पहले भी मामले में कई छापे मारे थे। ED के अनुसार, इस मामले में अनुमानित अवैध कमाई करीब 6,000 करोड़ रुपए की है।

वहीं, पीएमएलए 2002 के तहत की गई तलाशी के दौरान कुल चल संपत्ति 572.41 करोड़ रुपए जब्त किया गया है। दो अनंतिम कुर्की आदेश जारी किए गए हैं। जिनमें 142.86 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इस मामले में अभियोजन शिकायतें 20

अब तक 13 आरोपी कोर्ट में नहीं हुए पेश

26 फरवरी को सट्टा ऐप मामले में आरोपी बनाए गए 13 लोगों को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। इसमें ऐप प्रमुख सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, विशाल आहूजा, धीरज आहूजा, पूनाराम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी, रोहित गुलाटी, अनिल अग्रवाल, शुभम सोनी समेत दो और लोग शामिल हैं। हालांकि वे कोर्ट नहीं पहुंचे थे।

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल