18 जुलाई को होगी सबसे बड़ी जंग, 6 फिल्में आमने-सामने, ये स्टारकिड कर रहा डेब्यू

18 जुलाई को होगी सबसे बड़ी जंग, 6 फिल्में आमने-सामने, ये स्टारकिड कर रहा डेब्यू

अगर एक साथ, एक ही दिन थिएटर में दो फिल्में रिलीज हो जाएं तो हर तरफ काफी शोर होता है. और बस एक ही बात की चर्चा होती है कि आखिर दोनों में से कौन सी फिल्म बढ़िया परफॉर्म करेगा. ऐसे में सोचिए जब ही एक ही दिन, एक साथ 6 फिल्में रिलीज होंगी तब क्या होगा. 18 जुलाई को ऐसा होने जा रहा है.

इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में 6 फिल्में रिलीज हो रही हैं. यानी दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा इंतजाम हो गया है. 6 में से 4 फिल्में बॉलीवुड की हैं और 2 हॉलीवुड की. खास बात ये है कि एक नया स्टार भी पर्दे पर दिखने वाला है. चलिए आपको उन 6 फिल्मों के बारे में बताते हैं.

  • निकिता रॉय
    लिस्ट में पहला नाम है ‘निकिता रॉय’. ये फिल्म पहले 27 जून को रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिर मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया. सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन रामपाल इस पिक्चर में लीड रोल में नजर आने वाले हैं. सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है.
  • तन्वी द ग्रेट
    लिस्ट में दूसरा नाम है ‘तन्वी द ग्रेट’ का, जिसे अनुपम खेर ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की है. इस फिल्म की कहानी तन्वी नाम की एक ऑटिस्टिक लड़की की है. तन्वी का रोल शुभांगी दत्त निभा रही हैं. पल्लवी जोशी और बोमन ईरानी भी इस फिल्म में हैं.
  • मर्डरबाद
    अगला नाम है ‘मर्डरबाद’ का. ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन अर्नब चटर्जी ने किया है. नकुल देव, कनिका कपूर, शारिब हाशमी जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. ट्रेलर को तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब देखना होगा कि ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.
  • सैय्यारा
    ‘आशिकी 2’ की तरह की एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म भी 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है. नाम- सैय्यारा. इसे बनाया भी ‘आशिकी 2’ के डायरेक्टर मोहिर सूरी ने ही है. चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे इस फिल्म के जरिए डेब्यू कर रहे हैं. उनके अपोजिट अनीत पड्डा नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के गाने पहले से ही ट्रेंड में हैं.
  • स्मर्फ्स
    इस लिस्ट में एक म्यूजिकल-कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म भी है. नाम- स्मर्फ्स, जिसे क्रिस मिलर ने डायरेक्ट किया है. रिहाना और हेनरी जैकमैन जैसे सितारों ने इस फिल्म में आवाज दी है.
  • आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर
    18 जुलाई को ‘आई नो व्हाट यू डिड लास्ट समर’ के नाम से एक फिल्म रिलीज होने वाली है, जो एक हॉरर सस्पेंस फिल्म है. जेनिफर केटिन रॉबिन्सन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. निकोलस अलेक्जेंडर चावेज, मैडलिन रेनी क्लाइन इसमें लीड रोल में हैं.
Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो