दाग अच्छे हैं! लेकिन नकली सर्फ से नहीं: बिलासपुर में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी रेड, व्यापार विहार के महादेव जनरल स्टोर से भारी मात्रा में नकली चायपत्ती और वाशिंग पाउडर जब्त

दाग अच्छे हैं! लेकिन नकली सर्फ से नहीं: बिलासपुर में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी रेड, व्यापार विहार के महादेव जनरल स्टोर से भारी मात्रा में नकली चायपत्ती और वाशिंग पाउडर जब्त

बिलासपुर ।बिलासपुर के लोगों की सुबह जिस 'रेड लेबल' चाय की चुस्कियों के साथ तरोताजा हो रही थी और जिस 'सर्फ एक्सेल' के झाग में उनके महंगे कपड़ों की चमक छिपी थी, उसका कड़वा और मैला सच अब सामने आ गया है। दरअसल, शहर के सबसे बड़े थोक बाजार व्यापार विहार में लंबे समय से असली के नाम पर नकली माल खपाने का 'शानदार' खेल चल रहा था। लेकिन इस बार यह मुनाफाखोरी का खेल स्थानीय पुलिस की नहीं, बल्कि सीधे बॉम्बे हाईकोर्ट की रडार पर आ गया।

बॉम्बे हाईकोर्ट के सख्त आदेश पर पुलिस और एडिशनल स्पेशल रिसीवर की टीम ने व्यापार विहार स्थित महादेव जनरल स्टोर और उसके गोदामों पर अचानक दबिश दी। इस छापेमारी में नामी-गिरामी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर के नाम पर बेचे जा रहे नकली सर्फ एक्सेल और रेड लेबल चायपत्ती का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

क्या है पूरा मामला और कैसे हुई कार्रवाई?

Read More माँगा मोबाइल, तो जीजा ने चेहरे पर उड़ेल दिया गर्म तेल, युवक गंभीर रूप से झुलसा

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि बिलासपुर के बाजारों में उनके लोकप्रिय ब्रांड्स के रैपर में नकली उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। अपनी साख बचाने कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने गंभीरता दिखाते हुए 24 नवंबर 2025 से 17 मार्च 2026 के बीच जारी विभिन्न आदेशों के तहत इस अवैध नेटवर्क पर कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।

Read More न कार्यालय , न विज्ञापन, फिर भी बीज निगम में दे दी नौकरी! एमडी का डिजिटल हस्ताक्षर स्कैन कर बांटे नियुक्ति पत्र

शुक्रवार को कोर्ट द्वारा नियुक्त एडिशनल स्पेशल रिसीवर एचएन जोशी ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर व्यापार विहार के जोन-2 स्थित महादेव जनरल स्टोर्स (दुकान नंबर 17) और जोन-1 के भगत सिंह कॉम्प्लेक्स स्थित गोदामों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक रवि मंगलानी भी मौके पर मौजूद रहे, जिनकी आंखों के सामने उनके 'अनोखे व्यापारिक मॉडल' का पर्दाफाश हो रहा था।

 

गोदाम से निकला धोखे का जखीरा

 

गोदाम के भीतर का नजारा आम उपभोक्ताओं को चौंकाने वाला था। बाहर से चकाचक दिखने वाले ओरिजिनल रैपर के अंदर आम जनता की जेब काटने और सेहत से खिलवाड़ का पूरा इंतजाम था। जांच टीम ने मौके से ये नकली उत्पाद जब्त किए

सर्फ एक्सेल (80 ग्राम): कुल 5,280 पैकेट (इनमें से 5 बोरियों में 4,800 पीस और अन्य 480 खुले पैकेट शामिल थे)।

 रेड लेबल चायपत्ती (1 किलो): कुल 80 बड़े पैकेट।

 

अब 8 मई को होगी अगली सुनवाई

कार्रवाई के बाद, एडिशनल स्पेशल रिसीवर की टीम ने सारा नकली माल जब्त कर लिया है। कोर्ट के निर्देशानुसार इन सभी उत्पादों को सील कर कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों के सुपुर्द कर सुरक्षित रखवा दिया गया है। रिसीवर अब इस पूरे फर्जीवाड़े की विस्तृत रिपोर्ट न्यायालय में पेश करेंगे। इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट में 8 मई 2026 को निर्धारित की गई है।

बहरहाल, इस बड़ी रेड के बाद व्यापार विहार के उन तमाम थोक व्यापारियों में हड़कंप मच गया है, जो 'दो नंबर' के माल को एक नंबर के ब्रांड में सजाकर बेचने का शौक रखते हैं। यह कार्रवाई आम जनता के लिए भी एक अलर्ट है कि बाजार से सामान खरीदते वक्त थोड़ी अतिरिक्त सावधानी जरूर बरतें।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू