RCB के गेंदबाज़ Yash Dayal पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया शारीरिक और मानसिक शोषण, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

RCB के गेंदबाज़ Yash Dayal पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया शारीरिक और मानसिक शोषण, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

RCB के गेंदबाज़ Yash Dayal पर यौन शोषण का गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया शारीरिक और मानसिक शोषण, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

RCB के तेज गेंदबाज़ यश दयाल पर गाजियाबाद में युवती ने यौन शोषण, धोखा और मारपीट का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण का दावा किया, पुलिस जांच जारी।

Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. पीड़िता ने दावा किया है कि यश दयाल ने शादी का झूठा वादा करके पांच साल तक उनका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया. इस मामले ने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दी है, और पुलिस जांच में जुट गई है। 

इस मामले में पीड़ित युवती का कहना है कि वह 2019 से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी. उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई, जो बाद में इंस्टाग्राम चैट्स और व्यक्तिगत मुलाकातों में बदली. पीड़िता के मुताबिक, यश ने शादी का वादा किया था. उसने FIR में यह भी खुलासा किया है कि यश ने पीड़िता को अपने परिवार से भी मिलवाया था. जहां उसे ‘होने वाली बहू’ के रूप में पेश किया गया था. पीड़िता ने बताया कि यश ने उसे कई शहरों में साथ रखा, जिसमें बेंगलुरु और ऊटी की यात्राएं शामिल हैं. आरोप है कि यश ने रिलेशनशिप के दौरान कई अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध बनाए, जिसके बारे में पीड़िता को बाद में पता चला था.

शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न
पीड़िता ने FIR में यह भी आरोप लगाए हैं कि जब उन्होंने यश के अन्य रिश्तों पर सवाल उठाए, तो क्रिकेटर ने उनके साथ मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. युवती का दावा है कि यश ने उसे आर्थिक रूप से निर्भर बनाया और धोखे का शिकार बनाया. पीड़िता ने यह भी कहा कि यश ने माफी मांगकर बार-बार उन्हें बहलाया, लेकिन उनका व्यवहार कभी नहीं बदला.

Read More मवेशियों के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

अन्य लड़कियों से संबंध
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी साल 17 अप्रैल को एक अन्य लड़की ने उससे संपर्क किया और यश के धोखेबाज व्यवहार के सबूत दिए. इसके बाद तीन और लड़कियों ने भी यश पर इसी तरह के आरोप लगाए. पीड़िता का कहना है कि यश सभी लड़कियों के फोन में एक ही ऐप का इस्तेमाल करते थे और उनके साथ एक जैसा व्यवहार करते थे. सोशल मीडिया पर यश के साथ पीड़िता की चैट्स और वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हो चुके हैं.

Read More भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे

कानूनी कार्रवाई और पुलिस जांच
21 जून को पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर शिकायत दर्ज की थी. लेकिन स्थानीय पुलिस स्टेशन से कोई मदद न मिलने पर उन्होंने सीएम ऑफिस का रुख किया. 27 जून को पीड़िता ने पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (चैट्स, कॉल रिकॉर्डिंग्स, स्क्रीनशॉट्स) सौंपे थे. फिर 7 जुलाई को गाजियाबाद पुलिस ने यश दयाल के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत FIR दर्ज की. गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि यश को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा.

क्रिकेटर का पक्ष
गाजियाबाद के डीसीपी पाटिल निमिष दशरथ ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि यश दयाल ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करवा दिया है. उन्होंने कहा- ‘हमने BNS सेक्शन 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आगे कई जांच जारी है.’ बता दें कि पुलिस ने यश को नोटिस भेजकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा था.

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो
NEET पेपर लीक विवाद फिर गरमाया! वादे पूरे न होने पर CJP का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
कर्नाटक में Amazon, Instamart और BigBasket पर एक्शन! धतूरा की ऑनलाइन बिक्री पर फूड लाइसेंस सस्पेंड
राम रहीम फिर जेल से बाहर! 21 दिन की फरलो मंजूर, 2017 के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई; इस साल तीसरी बार राहत
Samsung के फोन-टैबलेट खरीदना पड़ सकता है महंगा! सितंबर से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्या है वजह
स्वाइन फ्लू है या सिर्फ वायरल फीवर? लक्षणों से कैसे करें पहचान, जानें कब जरूरी है टेस्ट
डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट
कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....