सड़क किनारे बोरे में शव? भीड़ जुटी, पुलिस पहुंची… अंदर निकली चौंकाने वाली चीज़

सड़क किनारे बोरे में शव? भीड़ जुटी, पुलिस पहुंची… अंदर निकली चौंकाने वाली चीज़

सड़क किनारे बोरे में शव? भीड़ जुटी, पुलिस पहुंची… अंदर निकली चौंकाने वाली चीज़

राजस्थान के सीकर जिले के पलसाना इलाके में प्लास्टिक के बोरे में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसमें इंसान नहीं बल्कि कुत्ते का शव मिला। यह किसी शरारती तत्व की करतूत मानी जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ऐसी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सीकर: राजस्थान के सीकर जिले में एक शव के मिलने से सनसनी मच गई. सीकर के पलसाना इलाके के खंडेला रोड पर रुपाणा धाम आईटीआई के पास एक प्लास्टिक के बोरे में शव के मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं शव मिलने की खबर फैलते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए. पुलिस ने जांच करते हुए बोरे को खोला.

बोरे को खोलने पर उसमें से कुत्ते का शव निकला, तब कहीं पुलिस ने राहत की सांस ली. ये घटना शुक्रवार दोपहर की है. शुक्रवार दोपहर को पुलिस को किसी ने रोड के किनारे पड़े प्लास्टिक के बोरे से बदबू आने और उसमें शव होने की आशंका की सूचना दी. ये सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोहनलाल के नेतृत्व में रानोली पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और बोरे की जांच शुरू की.

ये किसी शरारती तत्व का काम
मौके पर भारी संंख्या में लोग जमा हो गए. माहौल में तनाव व्याप्त हो गया, लेकिन जब प्लास्टिक के बोरे को खोला गया तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई. बोरे के भीतर इंसानी शव नहीं, बल्कि मरे हुए कुत्ते का शव था. हालांकि पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है. पुलिस मान रही है कि ये किसी शरारती तत्व का काम है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Read More सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर भी पोस्ट और स्टेटस वायरल
इस संबंध में पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि कट्टे में कुत्ते का शव डालने की हरकत क्यों और किसने की. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बड़ी तादाद में आवारा कुत्ते हैं. ऐसे में हो सकता है कि किसी से शरारत या अन्य वजहों से इस तरह की हरकत की हो. इतना ही नहीं जैसी ही शव के मिलने की खबर फैली सोशल मीडिया पर भी पोस्ट और स्टेटस वायरल हो गए. पुलिस ने कहा है कि उसकी ऊर्जा और संसाधन बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसी हरकत करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Read More बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Tags:

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल