महासमुंद में मर्डर मिस्ट्री: बोरी में बंद युवक का सड़ा-गला शव कुएं से बरामद, पहचान मिटाने के लिए पत्थर से कुचला चेहरा

महासमुंद में मर्डर मिस्ट्री: बोरी में बंद युवक का सड़ा-गला शव कुएं से बरामद, पहचान मिटाने के लिए पत्थर से कुचला चेहरा

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ग्राम लभरा खुर्द में एक कुएं से बोरी में बंद युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने पहले इलाके में तेज दुर्गंध महसूस की, जिसके बाद सूचना सरपंच और कोटवार तक पहुंची। जांच के दौरान पंप हाउस के पास स्थित कुएं में बोरी नजर आई, जिसे बाहर निकालने पर उसमें एक युवक का शव मिला।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया था। शव को बोरी में भरकर पत्थरों के साथ बांधकर कुएं में फेंका गया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है और शव करीब 25 से 30 दिन पुराना है, जो पूरी तरह सड़-गल चुका था।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

Read More हाईकोर्ट के जज को खिलाई मिठाई, तो बिगड़ी तबीयत... अब QR कोड स्कैन भेजकर मांगे 5 हजार

Latest News

धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल