रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 से 4 ठिकानों पर एक साथ दबिश, अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम , बिलासपुर के अलका एवेन्यू में कोल व्यापारी के घर दबिश.....

रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 से 4 ठिकानों पर एक साथ दबिश, अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम , बिलासपुर के अलका एवेन्यू में कोल व्यापारी के घर दबिश.....

शराब घोटाला मामले को लेकर फिर सक्रिय हुई प्रवर्तन निदेशालय की टीम, सुबह से दस्तावेजों की जांच जारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 से 4 अलग अलग ठिकानों पर दबिश दी.ED की टीम चर्चित शराब घोटाला मामले के आरोपी अनवर ढेबर के निवास पर भी पहुंची. सुबह से ही अधिकारियों की अलग अलग टीमें संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच और पड़ताल में जुटी हुई हैं.

Read More बकाया भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले मांगी थी रकम, एसीबी की गिरफ्तारी के बाद शासन ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, ED के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई शुरू की. अनवर ढेबर के घर के बाहर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.फिलहाल जांच किन बिंदुओं और किन वित्तीय लेन देन को लेकर की जा रही है  इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

Read More ओडिशा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, जमीन में ड्रम गाड़कर छिपाया था 90 किलो गांजा; दो आरोपी गिरफ्तार

IMG_20261030_104740

गौरतलब है कि इससे पहले भी ED ने रायपुर और दुर्ग में कई स्थानों पर छापेमारी की थी.रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित रवि नगर के सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के आवास पर अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की थी. वहीं दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी स्थित E-701 में ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े गुलशन बघेल के आवास पर भी ED की करीब 10 सदस्यीय टीम सुबह पहुंची थी.

 

IMG_20261030_104740

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की जांच एक बार फिर चर्चा में है. फिलहाल ED की ताजा कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही इसके वास्तविक दायरे और निष्कर्षों की जानकारी सामने आ सकेगी.

 

 

 

बिलासपुर अलका एवेन्यू में कोयला व्यापारी शाहबाज खान के घर दबिश 

ED की टीम ने रायपुर राजनंदगांव सहित बिलासपुर अलका एवेन्यू स्थित शाहबाज खान के घर पर भी आज तड़के रायपुर से पहुंची  ED की विशेष जांच टीम ने  छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि स्थानीय लोगों के सोकर उठने से पहले ही करीब आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम ने परिसर में दाखिल होकर दरवाजे बंद कर लिए और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। फिलहाल, टीम के अधिकारी मौके पर ही डटे हुए हैं और अंदर दस्तावेजों व अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Tags:

Latest News

रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 से 4 ठिकानों पर एक साथ दबिश, अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम , बिलासपुर के अलका एवेन्यू में कोल व्यापारी के घर दबिश..... रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 से 4 ठिकानों पर एक साथ दबिश, अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम , बिलासपुर के अलका एवेन्यू में कोल व्यापारी के घर दबिश.....
चार्जशीट में एक और खुलासा: 2009 के एनीकट घोटाले में जिस अफसर पर एफआईआर, विभाग ने उसे ही थमा दी सबूतों वाले दफ्तर की चाबी; बिना दस्तावेजों के कोर्ट में खात्मा पेश
छत्तीसगढ़ में मुस्लिम अधिकारियों की अहम जिम्मेदारी, भाजपा संगठन में भी मिल रहा प्रतिनिधित्व; सियासत में छिड़ी नई बहस
वाह रे जल संसाधन विभाग, तेरी माया अपरम्पार! पंचायत सचिव को बना दिया कार्यपालन अभियंता, नियम-कायदों की उड़ी धज्जियां
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर: आज भी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
30 अक्टूबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान
NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर
बिलासपुर हाईकोर्ट में नाजिया इलाही खान के खिलाफ आपराधिक याचिका स्वीकार, नोटिस जारी
बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा एक उड़ान के बाद बंद, यात्रियों की बुकिंग रद्द; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कांकेर में दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Karwa Chauth Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है देरी
जगदलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन सड़ा, 200 परिवारों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री