रायपुर में पीएम आवास दिलाने के नाम पर 21 लाख की ठगी, आरोपी ने खुद को निगम से जुड़ा बताया, पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी

रायपुर में पीएम आवास दिलाने के नाम पर 21 लाख की ठगी, आरोपी ने खुद को निगम से जुड़ा बताया, पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी

रायपुर में पीएम आवास दिलाने के नाम पर 21 लाख की ठगी, आरोपी ने खुद को निगम से जुड़ा बताया, पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी

रायपुर में पीएम आवास योजना के नाम पर 21.81 लाख की ठगी, आरोपी ने खुद को निगम अधिकारी बताया, पुलिस ने 420 में FIR दर्ज की।

रायपुर: रायपुर जिले के न्यू राजेन्द्र नगर थाने में प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को नगर निगम से जुड़ा बताकर 4 लोगों से 21.81 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित प्रफुल्ल बंजारी ने बताया कि एन. जिल्लैया उर्फ एन जीतू से साल 2022 में उसकी मुलाकात हुई थी। उसने खुद को नगर निगम का अधिकारी बताया और अमलीडीह स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें मकान दिलाने के एवज में धीरे-धीरे अलग-अलग किस्तों में पैसे लिए और पैसे लेने के बाद फ्लैट नहीं दिलाया।image-2025-07-05t164330975_1751713966

पीड़ित ने प्रफुल्ल बंजारी ने बताया कि अलग-अलग तारीखों में जीतू को नकद मिलाकर उसने 5.10 लाख से ज्यादा की राशि दी, साथ ही पीड़ित के परिजनों से भी उसने फ्लैट दिलाने के नाम पर बड़ी रकम ऐंठ ली। इनमें नर्मदा खुटे से से 7.5 लाख रुपए ,दीक्षा जांगड़े से 2 लाख रुपए सुनिल कुमार पात्रे से 2 लाख रुपए ऐसे करके उसने अलग-अलग लोगों से कुल मिलाकर 21.81 लाख रुपए ले ली।

Read More शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार

पीड़ितों ने बताया कि फ्लैट न मिलने पर जब लोगों ने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी एन. जिल्लैया उर्फ एन जीतू के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

Read More मवेशियों के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो