हरदीडीह एनीकट घोटाला: जांच समिति को फाइलें ढूंढे नहीं मिल रहीं, इधर 10 साल से संविदा पर जमे अफसर को फिर चाहिए एक्सटेंशन

हरदीडीह एनीकट घोटाला: जांच समिति को फाइलें ढूंढे नहीं मिल रहीं, इधर 10 साल से संविदा पर जमे अफसर को फिर चाहिए एक्सटेंशन

रायपुर। कहते हैं सरकारी विभागों में फाइलें पहियों पर चलती हैं, लेकिन जब मामला करोड़ों के भ्रष्टाचार का हो और उसमें रसूखदार अफसर फंस रहे हों, तो उन फाइलों के पहियों में अचानक जंग लग जाता है। हरदीडीह एनीकट घोटाले की कहानी भी इसी जंग लगी व्यवस्था का उदाहरण बन रही है। जल संसाधन विभाग में एक तरफ तो विधानसभा की गूंज के बाद ताबड़तोड़ जांच के आदेश निकलते हैं, वहीं दूसरी तरफ जांच करने वाली समिति को रिकॉर्ड रूम का रास्ता ही नहीं दिखाया जा रहा।

हाल ही में विधानसभा में हरदीडीह एनीकट निर्माण में हुई भारी गड़बड़ियों का मुद्दा गरमाया था। इसके बाद विभाग ने 14 जुलाई 2026 को तीन सदस्यों वाली एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर दी। समिति को निर्देश मिला कि दो सप्ताह के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन सौंप दें। समय बीतता गया और 27 जुलाई 2026 को गोदावरी कछार, जगदलपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय को एक पत्र जारी करना पड़ा। इस पत्र में बताया गया कि जांच समिति द्वारा मांगे गए जरूरी अभिलेख अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। दस्तावेजों के अभाव में जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। पत्र में संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द रिकॉर्ड देने का आग्रह किया गया है। यानी जिस समिति को करोड़ों के भ्रष्टाचार की क्षति का आकलन कर जिम्मेदारियां तय करनी थीं, उसे मूल रिकॉर्ड ही नहीं सौंपे जा रहे।

अब सवाल उठता है कि ये दस्तावेज छिपाकर आखिर किसे बचाने की कोशिश हो रही है? दरअसल, हरदीडीह एनीकट का निर्माण तत्कालीन मुख्य अभियंता संजय भागवत और तत्कालीन कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडेय के कार्यकाल के दौरान हुआ था। अगर उस समय के तकनीकी अभिलेख, स्वीकृतियां, गुणवत्ता परीक्षण और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड जांच समिति की टेबल पर आ गए, तो पुराने निर्णयों की परतें खुल जाएंगी। यही कारण है कि आवश्यक दस्तावेज रोककर विधानसभा की कार्यवाही की अनदेखी की जा रही है और जांच को भटकाने का प्रयास हो रहा है।

Read More हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार

इसमें एक और पेंच संविदा नियुक्ति का है। तत्कालीन मुख्य अभियंता संजय भागवत सेवानिवृत्त होने के बाद भी पिछले 10 वर्षों से संविदा पर विभाग में मुख्य अभियंता के रूप में काम कर रहे हैं। अब उन्होंने फिर से संविदा विस्तार के लिए नया आवेदन लगा दिया है। सवाल यह है कि जिस अधिकारी के ऊपर करोड़ो के भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हों, उसे विभाग 10 सालों से क्यों ढो रहा है? भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा-पत्र में संविदा नियुक्तियां खत्म करने का वादा किया था, लेकिन यहां तो स्थिति उलट है। क्या पूरे जल संसाधन विभाग में यही एक योग्य अधिकारी बचे हैं जो रिटायर होने के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ पा रहे? दूसरी ओर, तत्कालीन कार्यपालन अभियंता सुरेश पांडेय भी प्रमोशन पाकर आज बिलासपुर में मुख्य अभियंता के पद पर विराजमान हैं।

Read More ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा

जब विभाग ने स्वयं यह समिति बनाई है, तो उसे दस्तावेज देने से कौन रोक रहा है? इसका कारण उच्च पदों पर बैठे इन अधिकारियों का रसूख बताया जा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि पद के प्रभाव से अधिकारियों को डराने और प्रलोभन देने का खेल चल रहा है, ताकि पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला जाए। यदि इनके पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच हो जाए तो सुशासन के दावों की जमीन खिसक जाएगी।

 

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग