नवोदय की परीक्षा देने निकला था घर का इकलौता चिराग, रास्ते में मौत बनकर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार

नवोदय की परीक्षा देने निकला था घर का इकलौता चिराग, रास्ते में मौत बनकर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार

कवर्धा : नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने के लिए घर से निकला राकेश कभी स्कूल नहीं पहुंच सका। रास्ते में टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार ने उसकी जिंदगी छीन ली। करंट की चपेट में आते ही मासूम ने मौके पर दम तोड़ दिया। जिस घर में बेटे की परीक्षा को लेकर उम्मीदें और सपने सजाए जा रहे थे, वहां कुछ ही देर में मातम पसर गया।

मामला कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत मंझोली का है। जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला राकेश निर्मलकर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने के लिए घर से बाइक पर निकला था। पहले वह खेत की ओर गया और वहां से स्कूल के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान रास्ते में जमीन पर टूटकर पड़ा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार उसकी मौत का कारण बन गया। तार की चपेट में आते ही वह बुरी तरह झुलस गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

शिकायत के बाद भी नहीं जागा विभाग, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

Read More रायपुर, भिलाई और धमतरी में ED की दबिश, सुबह 6 बजे से दस्तावेजों की जांच....

हादसे के बाद विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस बिजली तार के टूटकर गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ, उसकी सूचना पहले ही विभाग को दी जा चुकी थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते न तो तार को दुरुस्त कराया और न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शिकायत को गंभीरता से लिया गया होता तो आज एक मासूम की जान नहीं जाती।

Read More महासमुंद में आबकारी टीम पर शराब कोचियों का हमला, 6 कर्मचारी घायल; सरकारी वाहन में जमकर तोड़फोड़

चार घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा छात्र का शव, परिजन अड़े

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बेटे की मौत से बदहवास परिजनों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने और उचित मुआवजा देने की मांग रखी। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने और मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते ग्रामीण भी उनके समर्थन में उतर आए और चक्काजाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक छात्र का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।

पुलिस पहुंची, लेकिन नहीं थमा ग्रामीणों का आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते और उचित मुआवजे को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

Tags:

Latest News

नवोदय की परीक्षा देने निकला था घर का इकलौता चिराग, रास्ते में मौत बनकर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार नवोदय की परीक्षा देने निकला था घर का इकलौता चिराग, रास्ते में मौत बनकर टूटा 11 हजार वोल्ट का तार
Chhattisgarh Delimitation: छत्तीसगढ़ में 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, लोकसभा की 17 सीटों का भी अनुमान
जांजगीर-चांपा में युवती की फोटो से फेक इंस्टाग्राम ID बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अश्लील मैसेज भेजकर बनाता था शारीरिक संबंध का दबाव
जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, निरीक्षक से महिला आरक्षक तक के तबादले, एसपी ने जारी की सूची
बिलासपुर में गौवंश तस्करी का खुलासा, 9 भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार; अलीगढ़ ले जाने की थी तैयारी
बिलासपुर में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात, पुरानी रंजिश में आधा दर्जन आरोपियों ने युवक के गले पर किया चाकू से हमला
शराब दुकान मैनपावर केस: 182.98 करोड़ के भुगतान में मुंबई-हैदराबाद हवाला और बेंगलुरु निवेश की पड़ताल
Sonia Gandhi Citizenship Case: 1980 की वोटर लिस्ट में नाम, 1983 में मिली नागरिकता; दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेगी टीम; 72 हजार कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी
गाजियाबाद में दौड़ेगी ई-ट्राम, 920 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार; 24 KM के रूट पर बनेंगे 28 स्टेशन
रायपुर में आज मनाया जाएगा संविधान गौरव दिवस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि
पांच संभागों में सिम्स खोलने की घोषणा के तीन साल बाद भी बस्तर, दुर्ग और रायपुर में काम शून्य