नकली पुलिस, असली गठजोड़: पुलिस अफसरों से सेटिंग कर केस निपटाता था फर्जी इंस्पेक्टर

नकली पुलिस, असली गठजोड़: पुलिस अफसरों से सेटिंग कर केस निपटाता था फर्जी इंस्पेक्टर

रायपुर। राजधानी रायपुर में फर्जी पुलिस बनकर केस सेटलमेंट का नेटवर्क चलाने वाले आशीष घोष की गिरफ्तारी ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। बुधवार को पकड़े गए आशीष को जब कोर्ट में पेश किया गया, तो उसके पास से बरामद सामान ने अफसरों की आंखें खोल दीं। दो लाख रुपये नकद, सोने की दो अंगूठियां, दो ब्रेसलेट और अन्य कीमती सामान जब्त किया गया, जिसका वह कोई ठोस हिसाब नहीं दे सका।

सबसे चौंकाने वाली बात उसके मोबाइल से मिले चैट्स हैं, जिनमें पुलिस अधिकारियों को महंगे मोबाइल, बाइक और ब्रांडेड जूतों के गिफ्ट देने की बातें सामने आई हैं। ये चैट न केवल उसकी पहुंच और हिम्मत को उजागर करते हैं, बल्कि यह भी संकेत देते हैं कि आशीष किसी मजबूत 'सिस्टम सेटिंग' के सहारे फर्जीवाड़ा कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब जांच की दिशा उन 'असली वर्दीवालों' की ओर भी मुड़ती दिख रही है, जिनके नाम इन चैट्स में दर्ज हैं।

पुलिस को आशीष की गाड़ी से एक थाने का सील-मोहर, ड्यूटी चार्ट और गश्त पॉइंट भी मिला है। उसके मोबाइल में कई इंस्पेक्टर और डीएसपी रैंक के अधिकारियों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें और केस सेटलमेंट से जुड़े चैट भी मिले है। कई चैट डिलीट होने के कारण मोबाइल को साइबर लैब भेजा गया है, ताकि डेटा रिकवर किया जा सके. प्रारंभिक जांच में पता चला कि आशीष प्रदेश के कई थानों में नियमित रूप से आता-जाता था. वह थानों में दर्ज मामलों की जानकारी लेता और फिर शिकायतकर्ताओं को बाहर बुलाकर पैसे लेकर केस सेटलमेंट करता था. उसने पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी नजदीकियां बनाकर इस धंधे को अंजाम दिया.

Read More कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 

आशीष ने पूछताछ में बताया कि उसकी मुलाकात एसीबी-ईओडब्ल्यू में तैनात सिपाही उमेश कुर्रे से हुई थी। आशीष ने उमेश के पुलिस आईडी कार्ड की तस्वीर चुपके से खींची, उसमें फोटोशॉप के ज़रिए अपनी तस्वीर लगाई और तैयार करवा ली एक दमदार नकली पहचान, फर्जी पुलिस आईडी, जिस पर डीजी जीपी सिंह के जाली हस्ताक्षर तक मौजूद थे। इस हाई-टेक फर्जीवाड़े में उसे मदद मिली घड़ी चौक स्थित वीर नारायण परिसर के एक दुकानदार से, जिसने डिजिटल उपकरणों और प्रिंटिंग के जरिए उसे हूबहू असली जैसी आईडी तैयार कर दी।

Read More गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल