ड्रोन निगरानी से नशे पर वार: बिलासपुर पुलिस की हाई-टेक कार्रवाई, सार्वजनिक स्थल पर नशा कर रहे 10 युवक गिरफ्तार

ड्रोन निगरानी से नशे पर वार: बिलासपुर पुलिस की हाई-टेक कार्रवाई, सार्वजनिक स्थल पर नशा कर रहे 10 युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को नई धार देते हुए बिलासपुर पुलिस ने तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से नशे के अड्डों पर नजर रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहे 10 युवकों को रंगे हाथों पकड़कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

यह सख्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी निमितेश सिंह के निर्देशन में तथा सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से चुचुहियापारा, तिफरा और सिरगिट्टी क्षेत्र के अतिसंवेदनशील इलाकों में सक्रिय नशे के अड्डों की पहचान की। इसके बाद एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर नशा कर रहे युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 10 नशेड़ियों को हिरासत में लिया। मौके पर ही सभी को सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक कराकर सख्त चेतावनी दी गई तथा उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई। वहीं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए कुछ अन्य लोगों को समझाइश देते हुए कड़ी चेतावनी के साथ छोड़ा गया।WhatsApp-Image-2026-02-03-at-9.50.36-AM

Read More अरपा भैंसाझार बैराज: फ्लड प्रोटेक्शन वाल बहने का मामला,ईई सिद्दीकी को बचाने लीपापोती, ठेकेदार के पत्र से खुला तकनीकी खामी का राज

पुलिस की इस अचानक और हाई-टेक कार्रवाई से इलाके में नशाखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की निगरानी से नशे पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सार्वजनिक स्थानों को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद
डीन से प्राध्यापक-सह-संचालक पद पर हुआ तबादला, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मांगा जवाब
Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri की चमकी किस्मत! ‘Farrey’ के बाद हाथ लगी Zombie फिल्म ‘College Fest’, Ashish Chanchlani भी आएंगे नजर
10वीं पास से Graduate तक खुला नौकरी का रास्ता! मुंगेली Job Fair में 140 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
अचानक सामने आए 4 भालू और मच गई चीख-पुकार! एक युवक ने दौड़कर बचाई जान, दूसरा घायल
OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को भारत में एंट्री करेगा नया बजट फोन, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचेगा धमाल